भारत को 12 गेंदों में 18 रन की जरूरत
मनीष पांडे और श्रेयस मिलकर टीम के लिए अहम पारियां खेलते हुए।
भारत का स्कोर: 16 ओवर के बाद 165/4, श्रेयस अय्यर (23), मनीष पांडे (10)
भारत के लिहाज से दो महंगे ओवर। जडेजा के 15वें ओवर में आए 13 रन। शमी के 16वें ओवर में 22 रन आए। न्यूजीलैंड का स्कोर: 16 ओवर के बाद 165/3, केन विलियमसन (38), रॉस टेलर (31)
तीन ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 26 रन
पहले ओवर में आए 7 रन। न्यूजीलैंड का स्कोर: एक ओवर के बाद 7/0, मार्टिन गप्टिल (5), कॉलिन मुनरो (1)
मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन, टिम सिफर्ट, रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, हैमिश बैनेट
ओपनिंग और विकेटकीपिंग का जिम्मा केएल राहुल ही संभालेंगे। मनीष पांडे और शिवम दूबे मैच खेल रहे हैं। कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है।
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर
ऑकलैंड की परिस्थितियां एशियाई देशों से अलग हैं। मैच के दौरान चलने वाली तेज हवाएं भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तापमान 17 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम का इस साल का यह पहला विदेशी दौरा है। टॉस का सिक्का 12 बजे उछलेगा और मैच की पहली गेंद 12ः30 बजे फेंकी जाएगी।