फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टी-20: हरमनप्रीत के ऐतिहासिक शतक से भारत का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 34 रन से रौंदा

Sat, 10 Nov 2018 01:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
harmanpreet kaur
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर (103) और जेमिमा रोड्रिग्ज (59) की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 में विजयी आगाज किया है। गोयाना के राष्ट्रीय स्टेडियम में ग्रुप 'बी' के तहत खेले गए उद्घाटन मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया। टीम इंडिया के 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 गेंदों में 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से तूफानी शतक जड़ा। इसी के साथ वह टीम इंडिया की तरफ से टी-20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई। इस धमाकेदारी पारी के लिए के लिए हरमनप्रीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, टीम िंडिया की तरफ से डेब्यू खिलाड़ी दयालान हेमलता और पूनम यादव ने 3-3 विकेट लिए।

टीम इंडिया के लक्ष्य की पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर डेब्यू खिलाड़ी हेमलता ने कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज अना पिटरसन (14) को चलता किया। पहले विकेट के लिए उन्होंने सूजी बेट्स के साथ 52 रन की साझेदारी की। इसके बाद 10वें ओवर की तीसरी व चौथी गेंद पर पूनम यादव ने सोफी डेविन (9) और जेस वेटकिन (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


इसके बाद एक बार फिर हेमलता ने अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया और न्यूजीलैंड के कप्तान एमी सेतरवेट (3) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सेतरवेट को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 13.4 ओवर में टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली।

टीम इंडिया की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स को हेमलता के हाथों कैच आउट कराया। सूजी ने 50 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर हेमलता ने न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। उन्होंने मैडी ग्रीन (2) को दीप्ति शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इसके अलावा कैटे मार्टिन (39), लेग कास्पेरेक (19) और हेयली जेनसेन ने 1 रन अपनी टीम में जोड़े। टीम इंडिया की तरफ से हेमलता और पूनम के अलावा राधा यादव ने 2 और अरुंधति रेड्डी ने 1 विकेट लिए।

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

Smriti Mandhana
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लिया तहाहु ने तान्या भाटिया को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। तान्या 9 रन बनाकर आउट हो गई।

इसके बाद 3.5ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका सालमी बललेबाजी स्मृति मंधाना (2) के रूप में लगा। मंधाना को तहाहु ने हेयली जेनसेन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। लेग कास्पेरेक ने टीम इंडिया को छठे ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका दिया। उन्होंने डेब्यू खिलाड़ी दयालान हेमलता को तहाहु के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 2 चौके की मदद से मात्र 15 रन बनाए। 

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम इंडिया को चौथा झटका जेमिमा रोड्रिग्ज के रूप में लगा। वह 45 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 59 रन की धमाकेदार पारी खेली। चौथे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत के साथ 134 रन की साझेदारी की।

वहीं, आखिरी ओवर की पांचवीं गेद पर कप्तान हरमनप्रीत को सोफी डेविन ने अपना शिकार बनाया। डेविन ने कौर को विकेटकीपर कैटे मार्टिन के हाथों कैच आउट कराया। न्यूजीलैंड की तरफ से लिया तहाहु ने 2, जबकि सोफी डेविन और जेस वेटकिन ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

indvnz women
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से दयालन हेमलता का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मैच था। भारतीय टीम चार स्पिनरों और एक मध्यम गति की गेंदबाज के साथ मैदान पर खेलने उतरी थी।

 बता दें कि पिछले पांच प्रयासों में भारतीय टीम ने कभी वर्ल्ड टी-20 नहीं जीता। उसका श्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2010 में था जब टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। पिछले तीन संस्करणों में तो टीम ग्रुप दौर से आगे नहीं बढ़ सकी है और नॉकआउट में पहुंचने के लिए उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब सिर्फ महिला विश्व कप का आयोजन हो रहा। 

दोनों टीम इस प्रकार हैंः-

भारत:
स्मृति मंधाना, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालान हेमलता, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, राधा यादव, पूनम यादव और अरुंधति रेड्डी।

न्यूजीलैंड : सूजी बेट्स, अना पीटरसन, सोफी डेविन, एमी सेतरवेट (कप्तान), कैटे मार्टिन (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, लेग कास्पेरेक, जेस वेटकिन, हेयली जेनसेन, एमीलिया केर और लिया तहाहु।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें