फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का दूसरा टी-20 मैच आज, कब और कहां देखें LIVE Streaming

Fri, 29 Jun 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। मालाहाइट क्रिकेट क्लब ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारत नए आत्मविस्वास के साथ इंग्लैंड दौरे का आगाज करना चाहेगा।

विज्ञापन


बता दें कि 27 जून को हुए पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से हराया ता। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान में 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड 9 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाया था।

दूसरा टी-20 कब है?

यह मैच शुक्रवार (29 जून) को खेला जाएगा।

दूसरा टी-20 कहां है?

यह मैच डबलिन में खेला जाएगा।

मैच किस समय शुरू होगा?

यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। टॉस 8:00 बजे किया जाएगा।

किस चैनल में मैच का प्रसारण होगा?

मैच प्रसारण सोनी सिक्स चैनल पर 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी पर होगी। हिंदी कमेंट्री का मजा आप सोनी टेन स्पोर्ट्स 3, सोनी टेन स्पोर्ट्स 3 एचडी पर ले सकते हैं।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर उपलब्ध होगी। साथ ही  https://www.amarujala.com पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, जेम्स शैनॉन, एंड्रयू बालर्बिनी, सिमरनजीत सिंह, स्टुअर्ट पोंटर, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ज डॉकरेल, बॉयड रैंकिन, पीटर चेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें