फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE Dublin Weather: भारत-आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 में भी होगी बारिश? मैच के दौरान ऐसा रह सकता है मौसम

Sun, 20 Aug 2023 05:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND vs IRE T20 The Village Dublin Weather Today : भारतीय टीम बेहतर मौसम की भी उम्मीद करेगी जिससे उसके युवा बल्लेबाजों अपना कौशल दिखाने का पर्याप्त मौका मिल सके। पहले मैच में टीम इंडिया सिर्फ 6.5 ओवर ही खेल पाई थी।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (20 अगस्त) को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत हासिल की थी। उसने बारिश से प्रभावित मैच को डकवर्ड लुईस नियम से दो रन से अपने नाम किया था। अब फैंस को इस बात का डर सता रहा है कि क्या दूसरे मैच में भी बारिश खलल डालेगी? क्या दूसरा मुकाबला भी पूरा नहीं खेला जाएगा?
विज्ञापन


डबलिन के स्थानीय समय के मुताबिक मैच शाम तीन बजे शुरू होगा। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि दूसरे टी20 के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर के मुताबिक, डबलिन में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक मौसम पूरा साफ रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है।

भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
पहले टी20 में बारिश ने डाला था खलल
भारतीय टीम बेहतर मौसम की भी उम्मीद करेगी जिससे उसके युवा बल्लेबाजों अपना कौशल दिखाने का पर्याप्त मौका मिल सके। पहले मैच में टीम इंडिया सिर्फ 6.5 ओवर ही खेल पाई थी। बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आयरलैंड को पहले मैच में सात विकेट पर 139 तक सीमित रखा था लेकिन उसके बाद भारतीय पारी में आई बारिश के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाजों को पिच पर उतरने का मौका नहीं मिला।

तीसरी बार सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने इससे पहले दो बार आयरलैंड को उसकी धरती पर सीरीज में हराया है। विराट कोहली के नेतृत्व में 2018 और 2022 में हार्दिक पंड्या की अगुवाई में दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी। भारत अगर इस बार भी सीरीज जीतता है तो आयरलैंड में यह उसकी सीरीज जीत की हैट्रिक होगी। बुमराह की कप्तानी में पहली सीरीज जीत का मौका है। टी-20 प्रारूप के नियमित कप्तान हार्दिक की जगह उन्हें कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, जोश लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

भारत: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), अर्शदीप सिंह/आवेश खान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें