फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी पथ पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 कल

Wed, 06 Mar 2019 09:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women cricket team
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य लगातार पांच हार के क्रम को तोड़कर विजयी पथ पर लौटने का होगा। तीन मैचों के पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना की अगुआई वाली भारतीय टीम को 41 रन से हार मिली थी। 

विज्ञापन


सबसे छोटे प्रारूप में लगातार पांचवीं हार का मतलब है कि डब्ल्यूवी रमन के मार्गदर्शन में खेलने वाली टीम को अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। भारत ने न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने के बाद तीनों टी-20 मुकाबले गंवा दिए थे। 

अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी इसी ओर बढ़ती दिख रही है। इंग्लैंड के चार विकेट पर 160 रन के जवाब में भारतीय टीम छह विकेट पर 119 रन ही बना सकी थी। भारत को हरलीन देओल, मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज और अनुभवी मिताली राज से काफी उम्मीदें थी लेकिन इन सभी ने निराश किया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में चल रही मंधाना भी कप्तानी में पदार्पण करते हुए नाकाम रही। उन्हें पिछले साल शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर भी चुना गया। मिताली से भी बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद थी लेकिन वह सिर्फ सात रन बना पाई।

मिताली के टी-20 विश्व कप से पहले संन्यास लेने की संभावना है और वह दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगी। टीम में वापसी कर रही वेदा कृष्णमूर्ति भी पहले मैच में नाकाम रहीं और 25 गेंद में 15 रन ही बना सकीं।

टीमें :  
भारत : स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जांजड़, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल।

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंकले, फ्रेया डेविस, जार्जिया एल्विस, एमी जोंस, लारा मार्श, नताली स्किवर, आन्या श्रबसोल, लिंसे स्मिथ, लारेन विनफील्ड, डैनियली वाट और एलेक्स हार्टले।

प्रसारण : सुबह 11 बजे से, स्टार स्पोर्ट्स पर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें