भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
क्रिकबज से बात करते हुए कहा सहवाग बोले, 'विराट ने कहा है कि रोहित शर्मा शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे, लेकिन अगर भारत हारता है तो क्या ये रणनीति बनी रहेगी। मैं अगर कप्तान होता तो अपना सर्वश्रेष्ठ दल उतारता। अगर रोहित शर्मा मौजूद हैं तो उन्हें टीम में रखना चाहिए। मैं खुद उनका फैन हूं। याद हो कि टॉस हारकर भारत स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 124 रन ही बना पाया। श्रेयस अय्यर (67) को छोड़कर कोई दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली।