फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान इंग्लैंड! टीम इंडिया के ये 5 जांबाज, बुलंद हौसले से रचेंगे टेस्ट सीरीज में नया इतिहास

Mon, 30 Jul 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं। 1 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट श्रंखला में उनका लक्ष्य न सिर्फ टीम को जीत दिलाना होगा बल्कि 2014 में किए अपने प्रदर्शन को भी सुधारना होगा।

टीम इंडिया को पिछली लगातार दो टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। साल 2011 में जहां भारतीय क्रिकेट टीम को 4-0 से मुंह की खानी पड़ी थी तो 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भारत को 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेलेगी। ऐसे में मौजूदा टीम इंडिया के पास 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विराट कोहली के नेतृत्व वाली इस टीम को ऐतिहासिक जीत दिला सकते हैं। इस दौरान ये खिलाड़ी कई रिकॉर्ड तक तोड़ेंगे।
विज्ञापन

विराट कोहली

2 of 6
टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में जीत दिलाने वाले कोहली वन-डे की बाधा पार नहीं कर पाए थे, ऐसे में वह खुद बेहतर प्रदर्शन कर पूरी टीम को प्रेरणा देने का काम कर सकते हैं। इस दौरान विराट एक बड़े कीर्तिमान को अपने नाम करना चाहेंगे।

कोहली टेस्ट क्रिकेट में 66 मैचों की 112 पारियों में 53.40 की औसत से 5554 रन बना चुके हैं। अगर वह 5 मैच की सीरीज में 446 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले 10वें भारतीय बन जाएंगे।
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

3 of 6
विदेशी धरती पर अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन जाते हैं। रहाणे टेस्ट करियर में 3000 रन के करीब हैं। वह अबतक 45 मैच की 76 पारियों में 43.18 की औसत से 2893 रन बना चुके हैं।

इस सीरीज में रहाणे अगर 107 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले 22वें भारतीय बन जाएंगे।

चेतेश्वर पुजारा

4 of 6
राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी माने जाने वाले टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। टेस्ट सीरीज के लिए खुद को काउंटी क्रिकेट खेलकर तैयार करने वाले पुजारा भी इस सीरीज में 5000 रन पूरे कर सकते हैं।

पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 58 मैचों की 97 पारियों में 50.34 की औसत से 4531 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 206 रन रहा है। इस सीरीज में पुजारा अगर 469 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले 12वें भारतीय बन जाएंगे।
विज्ञापन

मुरली विजय

5 of 6
तमिलनाडु से आने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय तकनीकी रूप से बेहद मजबूत बल्लेबाज हैं। उनपर न सिर्फ टीम को बेहतर शुरुआत देने का दबाव होगा बल्कि 4000 रन का आंकड़ा छूने का सुनहरा अवसर भी होगा।  

विजय ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 57 मैचों की 97 पारियों में 40.70 की औसत से 3907 रन बनाए है। 5 मैच की 10 पारियों में अगर वह 93 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले 16वें भारतीय बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के पास न सिर्फ इंग्लैंड की उछाल भरी पिच पर अच्छे प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका होगा। बल्कि 250 विकेट का आंकड़ा भी उनका इंतजार कर रहा है। 

ईशांत ने अब तक 82 टेस्ट मुकाबलों की 146 पारियों में 238 विकेट झटके हैं। 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ईशांत शर्मा अगर इस सीरीज में 12 विकेट लेते हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें