टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार से शुरू होने जा रहा है। नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में होने वाले इस मैच को जीतकर इंग्लैंड सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी।
दूसरी ओर भारतीय टीम किसी जख्मी शेर की तरह पलटवार करने में सक्षम है। 'करो या मरो' के इस मुकाबले में वह तीसरा टेस्ट जीतकर जोरदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
तीसरा टेस्ट कब है?
यह मैच शनिवार (18 अगस्त) से खेला जाएगा।
तीसरा टेस्ट कहां है?
यह मैच मैनचेस्टचर के नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा।
मैच किस समय शुरू होगा?
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा। टॉस 3:00 बजे किया जाएगा।
किस चैनल में मैच का प्रसारण होगा?
मैच का प्रसारण सोनी लाइव चैनल पर 02:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी पर होगी। हिंदी कमेंट्री का मजा आप सोनी टेन स्पोर्ट्स 3, सोनी टेन स्पोर्ट्स 3 एचडी पर ले सकते हैं।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर उपलब्ध होगी। साथ ही
https://www.amarujala.com पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (संभावित एकादश): विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड (अंतिम एकादश): जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, आदिल राशिद, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स।