हम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच बुधवार यानी 23 जुलाई से खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल और तेलुगु) चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओहॉटस्टार (Jiohotsar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक
Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।