फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: भारत ने 3-1 से कब्जाई सीरीज, आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से रौंदा

Sat, 06 Mar 2021 05:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने तीसरे ही दिन अपने नाम किया। पारी और 25 रन की इस जीत के साथ भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से रौंदा। इसी के साथ भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है, जो 18 जून से न्यूजीलैंड के साथ होगी। अक्षर पटेल और रवि अश्विन ने 5-5 विकेट लिए। इंग्लैंड को पारी की हार टालने के लिए 160 रन बनाने थे लेकिन उसकी दूसरी पारी रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:13 PM, 06-Mar-2021

राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

05:05 PM, 06-Mar-2021

राष्ट्रपति कोविंद ने दी टीम इंडिया को बधाई

04:59 PM, 06-Mar-2021

ताबड़तोड़ शतक बनाने वाले ऋषभ पंत मैन ऑफ द मैच

04:49 PM, 06-Mar-2021

WTC में भारत ने जीते सर्वाधिक 12 मैच और पांच सीरीज

विज्ञापन
04:43 PM, 06-Mar-2021

सचिव जय शाह ने दी शुभकामनाएं

04:39 PM, 06-Mar-2021

ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया

04:32 PM, 06-Mar-2021

घरेलू सरजमीं पर लगातार 13वीं टेस्ट सीरीज जीत

04:27 PM, 06-Mar-2021

टेस्ट रैंकिंग में फिर चोटी पर पहुंचा भारत

04:22 PM, 06-Mar-2021

शानदार जीत की समीक्षा

04:19 PM, 06-Mar-2021

जो रूट ने सीरीज में सर्वाधिक 368 रन बनाए

पहले टेस्ट के दोहरे शतक को छोड़ दिया जाए तो पूरी सीरीज में उनका बल्ला खामोश ही रहा।
 

04:12 PM, 06-Mar-2021

अश्विन सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

04:07 PM, 06-Mar-2021

आखिरी मैच भी स्पिनर्स ने दिलाया

04:00 PM, 06-Mar-2021

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में

18 जून को न्यूजीलैंड से लॉर्ड्स में शुरू होगी टक्कर
 

03:54 PM, 06-Mar-2021

रवि अश्विन ने 30वीं बार पांच विकेट लिया

इंग्लैंड के पूरे 10 विकेट स्पिनर्स ने ही चटकाए। अश्विन को पांच तो युवा स्पिनर अक्षर पटेल ने भी पांच विकेट चटकाए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में चार बार पांच विकेट लेने वाले अक्षर तीन गेंदबाज बने। उनसे पहले काइल जैमीसन और नाथन लियोन ने यह कमाल किया है। हालांकि जैमीसन को इसके लिए 6 टेस्ट और लियोन को 14 मैच लगे। दूसरी ओर अक्षर पटेल के पास सिर्फ तीन ही मैच का अनुभव है।

03:48 PM, 06-Mar-2021

भारत ने पारी और 25 रन से मारा मैदान

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने तीसरे ही दिन अपने नाम किया। पारी और 25 रन की इस जीत के साथ भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड सिर्फ 135 रन ही बना पाया।
 

03:39 PM, 06-Mar-2021

डैन लॉरेंस का शानदार अर्धशतक

सातवें नंबर पर उतरा यह बल्लेबाज अकेले संघर्ष कर रहा है। छह चौके भी लगा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर 54 ओवर में 134/8

03:31 PM, 06-Mar-2021

बाल-बाल बचे जैक लीच

अश्विन की अपील पर अंपायर ने अंगुली उठा दी थी, लेकिन इंग्लैंड ने रिव्यू लिया। फैसला जैक लीच के पक्ष में

03:25 PM, 06-Mar-2021

50 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 125/8

इंग्लिश टीम ने बेहद खराब खेल दिखाया है। अंग्रेजी बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी खेलने की तकनीक ही नहीं पता। बाद में कसूरवार पिच को बता दिया जाता है।

03:16 PM, 06-Mar-2021

पहले तीन टेस्ट में अक्षर के नाम 29 विकेट

इस मैच से पहले वह दो मैच की चार पारियों में 20 विकेट चटका चुके थे। इस मैच की पहली पारी में चार शिकार किए तो दूसरी पारी में पंजा खोल चुके हैं। अभी भी इंग्लैंड के दो विकेट बाकी है।
 

03:10 PM, 06-Mar-2021

अक्षर पटेल ने चौथी बार खोला पंजा

111 रन पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा। पारी की हार से अब अंग्रेजों को कोई नहीं बचा सकता। बड़ा शॉट मारने की फिराक में बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समां गई। डोम बेस छह गेंदों में 2 रन बनाकर आउट। इंग्लैंड अब भी 49 रन पीछे और उसके सिर्फ दो ही विकेट शेष।

03:02 PM, 06-Mar-2021

रहाणे का जबरदस्त कैच, इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

बेन फोक्स 13 रन बनाकर आउट। 109 रन पर इंग्लैंड की अंतिम विशेषज्ञ बल्लेबाजी जोड़ी भी टूटी। पहली पारी के बाद अक्षर पटेल अब दूसरी पारी में भी चार विकेट ले चुके हैं। रहाणे ने एक जबरदस्त कैच लपका। स्लिप्स में वैसे भी पूरी दुनिया में इस वक्त उनके टक्कर का कोई फिल्डर नहीं।
 

02:59 PM, 06-Mar-2021

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह लगभग पक्की

इंग्लैंड को अभी भी पारी के अंतर से हार को टालने के लिए 51 रन और बनाने है। छह विकेट 109 रन पर निकालकर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के टिकट से सिर्फ चार कदम दूर है।

02:55 PM, 06-Mar-2021

भारत के लिए सर्वाधिक LBW वाली सीरीज

अभी भी चार विकेट शेष हैं। चारों टेस्ट के दौरान भारतीय स्पिनर्स का पूरी तरह दबदबा रहा।
 

02:50 PM, 06-Mar-2021

जैसे-तैसे 100 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड

40वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 100 रन हुआ। वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी में वापसी। सातवें विकेट के लिए बेन लॉरेंस और डैन लॉरेंस ने मिलकर 35 रन जोड़ लिए। इस बीच कप्तान कोहली ने अश्विन की जगह सुंदर को गेंद थमाई।

02:44 PM, 06-Mar-2021

गांगुली ने भी दी गावस्कर को शुभकामनाएं

02:39 PM, 06-Mar-2021

क्या पारी की हार टाल पाएगा इंग्लैंड?

36 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्को 97/6 है। बेन फोक्स 8 तो डैन लॉरेंस 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने मिलकर लगभग 70 गेंदों का सामना कर लिया है, लेकिन भारत के स्कोर से अब भी 61 रन पीछे। क्या भारतीय टीम आज ही चार विकेट चटका पाएगी या फिर इंग्लिश बल्लेबाज भारत की लीड खत्म कर पाएंगे?

02:32 PM, 06-Mar-2021

आखिरी सेशन शुरू

क्या भारत आज ही मैच जीत जाएगा?

02:14 PM, 06-Mar-2021

चायकाल तक का खेल खत्म

02:10 PM, 06-Mar-2021

भारत ने रिव्यू गंवाया

02:05 PM, 06-Mar-2021

मयंक अग्रवाल ने छोड़ा कैच

01:53 PM, 06-Mar-2021

डैन लॉरेंस का स्कोर दहाई तक पहुंचा

चौका! बल्ले का किनारा और पहली स्लिप के बगल से गेंद बाउंड्री के पार गई। 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 78/3 डैन लॉरेंस (11) और बेन फोक्स (1)

01:46 PM, 06-Mar-2021

बेन फोक्स नए बल्लेबाज

इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज अब मैदान पर पहुंचे। वह टीम के अंतिम विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। दूसरे छोर पर डैन लॉरेंस खड़े हैं। एक बार फिर दो नए बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनर्स का सामना करना होगा। हालांकि दोनों ही फिरकी को अच्छे तरीके से खेलने की काबिलियत रखते हैं।

01:42 PM, 06-Mar-2021

जो रूट भी आउट

इंग्लैंड की हार तय हो चुकी है। रूट के आउट होते ही अंतिम उम्मीद भी खत्म। आगे की गेंद को पीछे खेलने के चक्कर में रूट LBW हुए। अश्विन का तीसरा विकेट।
 

01:34 PM, 06-Mar-2021

पंत का जबरदस्त काम, इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा

ओली पोप, अक्षर पटेल को क्रीज से बाहर निकलकर मारना चाहते थे। गेंद लेग साइड की ओर टर्न हुई और बल्लेबाज पूरी तरह गच्चा खाए। ऋषभ पंत ने बिजली की फुर्ती से स्टंपिंग किया। पोप 15 रन बनाकर आउट। 65 रन पर इंग्लैंड ने पांचवां विकेट खोया।

 

01:24 PM, 06-Mar-2021

इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार

अश्विन को लॉन्ग ऑन में ओली पोप को लंबा छक्का। 22वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन भी पूरा हुआ। ओली पोप भारतीय फिरकी गेंदबाजों की लाइन-लैंथ बिगाड़ने चाहते हैं शायद इसलिए कदमों के इस्तेमाल के साथ स्विप भी खेल रहे। क्या पोप-रूट मिलकर इंग्लैंड की स्थिति सुधार सकते हैं।

01:19 PM, 06-Mar-2021

चोटिल इशांत की जगह मयंक अग्रवाल फिल्ड पर

इंग्लैंड की दूसरी पारी में इशांत मैदान पर नहीं उतरे हैं। टीम के पास एकमात्र तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ही हैं, वह भी अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे हालांकि मैच की मौजूदा स्थिति को देखकर लग नहीं रहा कि पेसर्स का घायल होना फिलहाल चिंता का विषय।
 

01:14 PM, 06-Mar-2021

सुनील गावस्कर का सम्मान समारोह

01:08 PM, 06-Mar-2021

पिच कसूरवार नहीं अंग्रेजों को स्पिन खेलने ही नहीं आती

अहमदाबाद में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच जब दो दिन में खत्म हुआ तो पिच की काफी आलोचना की गई। 22 गज की पट्टी चर्चा का विषय बन चुकी थी। इंग्लैंड की हार को पिच से छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन आज गिरते विकेटों को देखकर एक बार फिर स्पष्ट हो गया कि इंग्लिश क्रिकेटर्स को स्पिन खेलना आता ही नहीं।

01:03 PM, 06-Mar-2021

मोहम्मद सिराज की आक्रमण पर वापसी

खुशखबरी है! लंच से ठीक पहले अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे सिराज पूरी तरह फिट हैं और गेंदबाजी में लौट आए हैं, लेकिन अश्विन को गेंदबाजी से हटाने का निर्णय समझ से परे, जिन्होंने छह ओवर में दो विकेट निकाल लिए।

12:59 PM, 06-Mar-2021

ओली पोप नए बल्लेबाज

दूसरे सत्र के एक घंटे के भीतर इंग्लैंड चार विकेट गंवा चुका है। नंबर छह पर युवा बल्लेबाज ओली पोप आए हैं। मौजूदा हालात को देखकर यही लग रहा कि मैच आज ही खत्म हो जाएगा। जो रूट अकेले इस हार को नहीं टाल सकते, ज्यादा से ज्यादा वो मुकाबला चौथे दिन ले जा सकते हैं। पोप को उनका साथ निभाना होगा।

12:54 PM, 06-Mar-2021

इंग्लैंड को करारा झटका, बेन स्टोक्स भी आउट

अक्षर पटेल ने अपना दूसरा शिकार किया। बेन स्टोक्स से इंग्लैंड को भारी उम्मीदें थी। पैडल स्विप मारने की फिराक में अपना विकेट गंवाया। गेंद दूसरी स्पिल में खड़े विराट कोहली के हाथों में। 30 रन पर चार बड़े विकेट गिर चुके हैं।
 

12:46 PM, 06-Mar-2021

रूट ने मारे दो लगातार चौके

दो शानदार चौके। अश्विन की फुल गेंदों पर रूट के अच्छे शॉट्स। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 28/3 जो रूट (16) और बेन स्टोक्स (0)

12:44 PM, 06-Mar-2021

रूट का साथ देने पहुंचे स्टोक्स

11वें ओवर में पांचवें नंबर के बल्लेबाज बेन स्टोक्स का क्रीज पर आना बताता है कि इंग्लैंड की हालत दयनीय है। अंग्रेजों को संघर्ष करना होगा वरना जिस गति से विकेट गिर रहे हैं, पारी की हार तय है। अश्विन और अक्षर दोनों छोर से पूरी तरह दबाव बनाते हुए।

12:40 PM, 06-Mar-2021

बदकिस्मत डोम सिबली कैच आउट

शुभमन गिल ने दर्द सहा तो पूरी भारतीय टीम खुशी से झूम रही है। जी हां! डोम सिबली के विकेट की कहानी ही कुछ ऐसी है। 10वां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। आखिरी बॉल को सिबली स्विप करना चाहते थे। शॉट मारा गया, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग में खड़े शुभमन गिल के बाएं पैर से टकराई और हवा में उछली, जिसे सिली पॉइंट क्षेत्र में आसानी से विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लपक लिया। सॉफ्ट डिसमिसल आउट था, लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले से पहले ही डोम सिबली पवेलियन की ओर चल पड़े। अजीबोगरीब तरीके से उनकी 21 गेंद में तीन रन की पारी का अंत और भारत को तीसरी सफलता।

12:36 PM, 06-Mar-2021

जो रूट पर दारोमदार

पहले टेस्ट की पहली पारी में लगाया दोहरा शतक छोड़ दिया जाए तो इंग्लिश कप्तान ने पूरी सीरीज भर संघर्ष ही किया है। अभी भी दो विकेट गिरने के बाद वह क्रीज पर सहज नजर नहीं आ रहे। बॉल अचानक से टर्न करने लगी है। पिच से उछाल भी मिल रही है, इसे भारतीय स्पिनर्स की कला ही समझी जाए क्योंकि इंग्लिश फिरकी गेंदबाज यहीं पूरी तरह विफल रहे थे। रूट अब स्विप शॉट मारने लगे हैं।

12:29 PM, 06-Mar-2021

BCCI ने किया गावस्कर को सम्मानित

सुनील गावस्कर के क्रिकेट में आज 50 साल पूरे हो गए।
 

12:22 PM, 06-Mar-2021

दो गेंद में लगातार दो विकेट

रवि अश्विन ने इंग्लैंड की शुरुआत बिगाड़ दी। क्राउली के बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो का भी काम तमाम किया। इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज तीसरी बार सीरीज में अपना खाता नहीं खोल पाए।
 

12:17 PM, 06-Mar-2021

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

इंग्लैंड को दूसरी पारी में पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। जैक क्राउली फिर रन नहीं बना पाए। रहाणे ने स्लिप में अच्छा कैच लिया। पांच रन पर पवेलियन लौटे।

12:11 PM, 06-Mar-2021

दूसरे सत्र का खेल शुरू

अक्षर पटेल ने मेडन ओवर फेंका।

11:32 AM, 06-Mar-2021

लंच तक का खेल खत्म

तीन ओवर में इंग्लैंड ने छह रन बना लिए। जैक क्राउली 5 तो डोम सिबली 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड अभी भी 154 रन पीछे है।
 

11:23 AM, 06-Mar-2021

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

जैक क्राउली और डोम सिबली इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाने के इरादे से उतरे हैं। इशांत शर्मा अज्ञान कारणों की वजह से मैदान पर नहीं उतरे हैं। यानी मोहम्मद सिराज ही मैदान पर एकमात्र पेसर। मेहमान टीम मैच के पहले ही दिन 205 रन पर ऑलआउट हो गई थी। अब लंच में ज्यादा समय बाकी नहीं है, देखना होगा यह मुकाबला किस ओर जाता है?

11:16 AM, 06-Mar-2021

भारत के पास 160 रन की अहम लीड

11:13 AM, 06-Mar-2021

बदकिस्मत वाशिंगटन सुंदर 96 रन पर नाबाद लौटे

अपने पहले टेस्ट शतक के लिए इस युवा खिलाड़ी को अभी और इंतजार करना होगा। चौथे टेस्ट की छठी पारी में यह उनका तीसरा अर्धशतक था। महज 5 गेंदों के भीतर उनकी मेडन सेंचुरी का सपना चकनाचूर हुआ। 21 वर्षीय यह खिलाड़ी बेहद निराश होगा।

11:09 AM, 06-Mar-2021

मोहम्मद सिराज बोल्ड, भारत ऑलआउट

दो गेंद जैसे-तैसे निकालने के बाद तीसरी बॉल पर मोहम्मद सिराज की गिल्लियां बिखर गई। इस तरह भारत ने 365 रन पर अपने अंतिम तीन विकेट गंवाए और वाशिंगटन सुंदर पहले शतक से चूक गए। वह 96 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब इंग्लैंड पर भारत की कुल बढ़त 160 रन है।

11:05 AM, 06-Mar-2021

इशांत शर्मा बिना खाता खोले आउट

नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इशांत शर्मा को बेन स्टोक्स ने आते ही रवाना किया। 'लंबू' गोल्डन डक हुए। दूसरे छोर पर वाशिंगटन सुंदर 96 रन पर खड़े हैं। नए बल्लेबाज मोहम्मद सिराज को पांच गेंद जैसे-तैसे निकालकर स्ट्राइक सुंदर को लौटानी होगी।

11:01 AM, 06-Mar-2021

अक्षर पटेल 43 रन बनाकर रन आउट

इसे विकेट फेंकना कहते हैं। सबकुुछ अच्छा चल रहा था फिर ऐसे रन की कोई जरूरत नहीं थी। अक्षर पटेल रन आउट हुए इसी के साथ सुंदर के साथ 106 रन की साझेदारी का अंत भी हुआ।

10:56 AM, 06-Mar-2021

अक्षर-सुंदर के बीच 100 रन की साझेदारी

क्या जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा। लग ही नहीं रहा कि आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज क्रीज पर खेल रहे हैं। महज 171 गेंदों में यह 100 रन आए। दोनों सुबह से खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को विकेट की सख्त दरकार।

10:47 AM, 06-Mar-2021

भारत के 350 रन पूरे

वाशिंगटन सुंदर अब 90s पर पहुंच चुके हैं। भारत का स्कोर कभी 146 रन पर छह विकेट था, लेकिन इस वक्त भारत का स्कोर 350 रन से भी पार जा चुका है।

10:43 AM, 06-Mar-2021

अब जो रूट करेंगे गेंदबाजी

इंग्लिश कप्तान ने फिर गेंद थामी। इस साझेदारी को तोड़े बिना अंग्रेज मैच में वापसी नहीं कर सकते। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बीच 100 रन की साझेदारी होने वाली है। बेन स्टोक्स को भी विकेट नहीं मिल रहा।

10:37 AM, 06-Mar-2021

भारत के पास अब 142 रन की बढ़त

109 ओवर के बाद 347/7 वाशिंगटन सुंदर (88) और अक्षर पटेल (35)

10:31 AM, 06-Mar-2021

अपनी गलतियों से इस हाल में पहुंचा इंग्लैंड

पहले मैच को छोड़कर सीरीज भर मेहमान टीम संघर्ष करते नजर आई है। भारतीय टीम ने उसे हर मोर्चे में फेल किया है। कहीं न कहीं इसका कसूरवार इंग्लैंड खुद है। जो रूट एंड कंपनी कभी अजीबो-गरीब प्लेइंग इलेवन का चुनाव कर निशाने में रहती तो कभी रैंक टर्नर पर खराब बल्लेबाजी स्किल्स की वजह से। इस मैच में भी अंग्रेज काफी सुस्त नजर आ रहे हैं। ओवर रेट भी काफी धीमा।

10:25 AM, 06-Mar-2021

80s में पहुंचे सुंदर

किसी मंझे हुए बल्लेबाज की तरह वाशिंगटन सुंदर अपनी इस पारी को आकार दे रहे हैं। 106वें ओवर में जैक लीच को बाउंड्री के साथ वह अपने शतक से अब सिर्फ 20 रन ही दूर। मेहमान टीम इस साझेदारी को भी तोड़ना चाहेगी क्योंकि भारत की कुल बढ़त 130 रन को पार कर चुकी है। 106 ओवर के बाद 338/7 वाशिंगटन सुंदर (81) और अक्षर पटेल (33)

10:19 AM, 06-Mar-2021

70 गेंद में 33 रन बनाकर खेल रहे अक्षर पटेल एक उच्चकोटी के बल्लेबाज हैं। यह भी एक दिलचस्प रिकॉर्ड है कि प्रथम श्रेणी में उनका औसत इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज से भी ज्यादा है। जबकि आज अक्षर भारत के लिए नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं।
 

10:11 AM, 06-Mar-2021

अक्षर पटेल का सिक्स

सुबह के सत्र में भारतीय टीम आसानी से रन बनाते जा रही है। मोटेरा में वाशिंगटन के बाद अब अक्षर भी सुंदर शॉट लगा रहे। कदमों का इस्तेमाल कर मैदान के बीचों-बीच गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का। भारतीय युवा ऑलराउंडर के इस सिक्स से स्कोर 330 रन के पार हुआ।

10:07 AM, 06-Mar-2021

भारत का स्कोर 325 रन

टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच में एक और मुकाम हासिल किया। सुबह से अबतक भारत ने 31 रन जोड़ लिए और यहां तक पहुंचने में दोनों भारतीय बल्लेबाजों को कोई दिक्कत भी नहीं हुई।

09:59 AM, 06-Mar-2021

अब अक्षर पटेल ने भी बदला गियर

लैक लीच को पहले ही ओवर में दो बाउंड्री। अक्षर बड़े शॉट लगाने की भी काबिलियत रखते हैं, यह उन्होंने एक बार और बता दिया। खब्बू बल्लेबाज ने मिड ऑन के ऊपर पहला तो शॉर्ट बॉल पर कट से दूसरा चौका जमाया। 100 ओवर के बाद 320/7 वाशिंगटन सुंदर (71) और अक्षर पटेल (26)

09:53 AM, 06-Mar-2021

डोम बेस की जगह जैक लीच

अपने बेहतरीन स्पिनर से गेंदबाजी की शुरुआत न करवाना एक हैरत भरा निर्णय जरूर लगा, लेकिन अब रूट इस गलती को सुधार रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के सामने दो बाएं हाथ के बल्लेबाज।

09:45 AM, 06-Mar-2021

सुंदर-अक्षर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

आठवें विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी भी पूरी हुई। आज भारत कितना स्कोर करना चाहेगा? फिलहाल 315 रन हो चुके हैं।

09:41 AM, 06-Mar-2021

'सुंदर' सिक्स...भारत का स्कोर 300 और बढ़त 100 रन के पार

बेहतरीन छक्का! डोम बेस को इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर के ऊपर से सीधा छक्के के लिए उड़ाया। इसी के साथ भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा। इंग्लैंड पर कुल बढ़त भी। ओवर में एक छक्के के तुरंत बाद चौका भी आया। 98 ओवर के बाद 309/7 वाशिंगटन सुंदर (70) और अक्षर पटेल (16)

09:36 AM, 06-Mar-2021

एंडरसन के बाद डोम बेस को जिम्मेदारी

अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन ने पहला ओवर मेडन फेंका। ऑफ स्टंप की लाइन पर सटीक लैंथ के साथ हो रही गेंदबाजी का सुंदर के पास कोई जवाब नहीं था। इस बीच कप्तान जो रूट ने अगले ओवर के लिए डोम बेस को बुलाया। कल उनका दिन अच्छा नहीं गया था क्या आज यह ऑफ स्पिनर वापसी कर पाएगा?

09:28 AM, 06-Mar-2021

मैच शुरू होने वाला है

वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुके हैं। भारत 294/7 से अपना आज का अभियान शुरू करने जा रहा है। गेंद अनुभवी जेम्स एंडरसन फेकेंगे।

09:22 AM, 06-Mar-2021

कितना स्कोर खड़ा कर पाएगा भारत?

09:18 AM, 06-Mar-2021

आज क्या होगी भारत की रणनीति?

09:13 AM, 06-Mar-2021

वाशिंगटन सुंदर-अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं

दोनों ही बल्लेबाज अच्छी लय में भी दिख रहे हैं। 60 रन पर खेल रहे वाशिंगटन सुंदर अपने पहले शतक की ओर देख रहे होंगे। दूसरी ओर अब तक अपनी गेंदबाजी के लिए ही सुर्खियां बटोरने वाले अक्षर पटेल भी अर्धशतक बनाने चाहेंगे। वह 17 रन पर अपनी कल की पारी आगे बढ़ाएंगे।

09:08 AM, 06-Mar-2021

ऋषभ पंत का मनमोहक शतक

09:02 AM, 06-Mar-2021

अबतक के खेल का लेखा-जोखा

08:56 AM, 06-Mar-2021

भारत के पास 89 रन की लीड

ऋषभ पंत के तीसरे शतक और सुंदर के नाबाद अर्धशतक के बूते भारत ने स्टंप्स तक 294/7 रन बनाए। अपने पहले दिन के स्कोर 22/1 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम यहां तक पहुंची। इससे पहले गुरुवार को खेल के पहले दिन इंग्लिश टीम 205 रन पर सिमट गई थी।

08:52 AM, 06-Mar-2021

INDvENG: भारत ने 3-1 से कब्जाई सीरीज, आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से रौंदा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इससे पहले शुक्रवार को ऋषभ पंत के शानदार शतक और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक के बदौलत भारत ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें