फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को 205 पर समेटने के बाद भारत का स्कोर 24/1

Thu, 04 Mar 2021 05:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। इंग्लैंड को 205 रन पर समेटने के बाद भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले।
भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।
विज्ञापन
रोहित और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:58 PM, 04-Mar-2021

भारतीय गेंदबाजों का फिर चला जादू

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।

04:52 PM, 04-Mar-2021

पहले दिन का खेल खत्म

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। इंग्लैंड को 205 रन पर समेटने के बाद भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत अभी भी 181 रन पीछे है।

04:44 PM, 04-Mar-2021

एंडरसन ने पांच ओवर में बिना कोई रन के एक विकेट लिया

अपने पहले स्पैल में एंडरसन लगातार पांच ओवर मेडन फेंक कर गए। किसी मशीन की तरह गेंदबाजी कर रहे थे। पहले ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट उन्होंने चटकाया। 39 की उम्र में भी गजब की एक्यूरेसी।

विज्ञापन
04:39 PM, 04-Mar-2021

रोहित से आगे निकले पुजारा

जैक लीच को थर्ड मैन पर पुजारा ने चौके के लिए खेला। गेंद का इंतजार किया फिर बेहद देरी से खेला शॉट तेजी से बाउंड्री की ओर निकल गया। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/1 रोहित शर्मा (5) और पुजारा (8) 

04:31 PM, 04-Mar-2021

16वीं गेंद पर पुजारा ने खोला खाता

पहले ओवर में शुभमन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पुजारा को पहला रन बनाने के लिए छह ओवर लग गए। अपनी 16वीं गेंद पर जैक लीच को दो रन के लिए खेला और अपना खाता  खोला। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/1

विज्ञापन
04:25 PM, 04-Mar-2021

पूरी सावधानी से खेल रहे पुजारा-रोहित

अंतिम ओवर्स में भारत कोई विकेट नहीं गंवाना चाहता है। रोहित शर्मा अच्छे नजर आ रहे हैं। पुजारा को तो भारत की नई दीवार ही कहा जाता है। इस वक्त रन नहीं बल्कि विकेट बचाना भारत की प्राथमिकता।

04:18 PM, 04-Mar-2021

विराट कोहली पैड पहनकर तैयार

विराट कोहली पूरी तरह तैयार है इसका मतलब साफ है कि अगर यहां रोहित, पुजारा में से कोई आउट होता है तो नाइट वॉचमैन नहीं आएंगे। नौ ओवर का खेल शेष।

04:11 PM, 04-Mar-2021

रोहित ने चौके से अपना और टीम का खाता खोला

दूसरा ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। नई गेंद के साथ आए स्टोक्स को चौथी बॉल पर रोहित का चौका। शुभमन के बाद पहले ही ओवर में पुजारा को क्रीज पर आना पड़ा था। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 4/0

04:05 PM, 04-Mar-2021

भारत की खराब शुरुआत

शुभमन गिल भारतीय पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हुए। महान अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उन्हें LBW किया। रिव्यू भी भारत के पक्ष में नहीं रहा। सीरीज में दूसरा मौका जब गिल डक पर पवेलियन लौटे।

04:02 PM, 04-Mar-2021

भारत की पहली पारी भी शुरू

जेम्स एंडरसन का सामना करने के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा तैयार। आज 12 ओवर का खेल होना शेष।

03:55 PM, 04-Mar-2021

अबतक के मैच का हाल

03:50 PM, 04-Mar-2021

205 रन पर सिमटी इंग्लिश पारी

अश्विन ने जैक लीच (7) को एलबीडब्ल्यू कर इंग्लिश पारी का अंत किया। अंग्रेज मात्र 76 ओवर ही खेल पाए और 205 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल को सर्वाधिक चार सफलताएं मिली। अश्विन के खाते में तीन विकेट आए। सिराज को दो तो सुंदर को एक विकेट मिला।

03:45 PM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड का स्कोर 200 रन

अश्विन को जैक लीच ने चौका मारा इसी के साथ इंग्लैंड का स्कोर 203 रन हो गया। 74 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पहले टेस्ट की पहली पारी के बाद इंग्लैंड सीरीज में पहली बार 200 रन के पार पहुंचा है।

03:38 PM, 04-Mar-2021

अक्षर पटेल क्या फिर पंजा खोल पाएंगे?

03:33 PM, 04-Mar-2021

एक ही ओवर में अक्षर को दूसरी सफलता

70.1 ओवर में लॉरेंस को निपटाने के बाद अक्षर ने डोम बेस को भी निपटा दिया। बेस ने टर्न के लिए गेंद खेली, लेकिन सीधी बॉल पर चकमा खा गए। अंपायर को अंगुली उठाने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई। इंग्लैंड ने अपना रिव्यू भी गंवाया।  तीन रन बनाकर बेस गए। इंग्लैंड का स्कोर 189/9
 

03:27 PM, 28-Feb-2021

अक्षर ने तीसरा विकेट लिया

डैन लॉरेंस स्टंपिंग  हुए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे लॉरेंस 46 रन बनाकर आउट हुए और अपने अर्धशतक से चूके। ऋषभ पंत का विकेट के पीछे अच्छा काम। 188 रन पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा।

 

03:17 PM, 04-Mar-2021

भाग्यशाली रहे लॉरेंस

अक्षर की बॉल पर लॉरेंस अजीबोगरीब तरीके से कैच आउट करार दे दिए गए, लेकिन अंपायर ने जब थर्ड अंपायर से सलाह मांगी तो फैसला बदलना पड़ा। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद पहले जमीन पर टकराई फिर फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े शुभमन गिल के जूतों से उछलकर ऋषभ पंत के हाथों में समाई।

03:09 PM, 04-Mar-2021

170 रन पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

अश्विन को मैच की दूसरी सफलता मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को स्लिप में रहाणे ने धरा। भारतीय उपकप्तान ने इस कैच से राहुल द्रविड़ की याद ताजा कर दी। फोक्स 12 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए।

02:55 PM, 04-Mar-2021

पोप फिर अश्विन के शिकार

चौथे टेस्ट में अश्विन का यह पहला विकेट। शुभमन गिल ने शॉर्ट लेग में अच्छा कैच लपका। 87 गेंद में 29 रन की पारी का अंत

02:42 PM, 04-Mar-2021

लॉरेंस अच्छी लय में नजर आ रहे

57.2 और 58.6 ओवर में लॉरेंस ने दो चौके जमाए। पहले अश्विन फिर सिराज को बाउंड्री। 59 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 160/5

02:35 PM, 04-Mar-2021

पीटरसन ने की 275 रन की भविष्यवाणी

02:30 PM, 04-Mar-2021

तीसरे सत्र का खेल शुरू

भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की। लॉरेंस ने इस ओवर में उन्हें एक चौका भी मारा। इस तरह इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 57 ओवर के बाद 149 रन हो गया।

02:25 PM, 04-Mar-2021

ओली पोप-डोम लॉरेंस के बीच 23 रन की साझेदारी

भारत भी अपने अबतक के खेल से संतुष्ट होगा।
 

02:16 PM, 04-Mar-2021

टी सेशन तक इंग्लैंड का स्कोर 144/5

दूसरा सत्र इंग्लैंड के लिए मिला-जुला रहा। भले ही उसने जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स के रूप में अहम विकेट गंवाए, लेकिन 70 रन भी बने। मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर ने ये दो सफलताएं दिलाई। अश्विन को ज्यादा गेंदबाजी नहीं मिली। स्टोक्स शतक बनाने लग रहे थे, लेकिन 'सुंदर' डिलिवरी ने उनका काम तमाम कर दिया।

02:02 PM, 04-Mar-2021

टी से ठीक पहले विराट की नई रणनीति

दूसरे सत्र का खेल खत्म होने में सिर्फ 15 मिनट का खेल शेष है। 53 ओवर पुरानी गेंद अगर रिवर्स स्विंग होती है तो इशांत को सफलता भी मिल सकती है। दूसरी ओर इंग्लैंड इस छोटे से अंतराल में कोई विकेट नहीं गंवाना चाहेगा।
 

01:56 PM, 04-Mar-2021

दोबारा आक्रमण पर अश्विन

कप्तान कोहली को अश्विन ने अबतक सिर्फ 8 ओवर ही दिए थे। अपने लंबे स्पैल के लिए पहचाने जाने वाले अश्विन ओली पोप का शिकार करना चाहेंगे। तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में इस ऑफ स्पिनर ने पोप को निपटाया था।

01:48 PM, 04-Mar-2021

अक्षर पटेल को दो लगातार चौके

49.2 और 49.3 ओवर में डोम लॉरेंस ने दो लगातार चौके लगाए। पहली बाउंड्री लॉन्ग ऑन के ऊपर से तो दूसरी कवर्स क्षेत्र से आई है। 50 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर: 130/5 ओली पोप 14 तो लॉरेंस 14 रन पर खेल रहे हैं।

 

01:40 PM, 04-Mar-2021

डोम लॉरेंस नए बल्लेबाज

दोनों युवा बल्लेबाजों को यहां से साझेदारी बनानी होगी। ओली पोप भी 52 गेंद खेल चुके हैं। उनके बल्ले से 14 रन भी आ चुके हैं।

01:34 PM, 04-Mar-2021

बेन स्टोक्स 55 रन बनाकर आउट

भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी। वाशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को अच्छी तरह फंसाया। एक बार फिर इंग्लिश गेंदबाज सीधी बॉल में बुरी तरह फंसे। स्टंप्स के ठीक सामने गेंद पैड पर टकराई यानी स्टोक्स प्लम्प थे। शायद इसी वजह से उन्होंने रिव्यू भी नहीं लिया। वह स्पिनर औऱ पेसर दोनों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अब इंग्लैंड का स्कोर 121/5 हो चुका है।
 

01:21 PM, 04-Mar-2021

बेन स्टोक्स की 24वीं टेस्ट फिफ्टी

मुश्किल समय पर यह अर्धशतक आया है। इंग्लैंड ड्रेसिंग रूम में खड़े होकर खिलाड़ियों ने स्टोक्स का अभिवादन किया। 114 गेंद में उन्होंने यह पचासा लगाया। इंग्लैंड चाहेगा कि वह इस अर्धशतक को अपने 11वें टेस्ट शतक में बदले।

01:15 PM, 04-Mar-2021

बेन स्टोक्स का दूसरा छक्का

वाशिंगटन सुंदर को पिच से भरपूर बाउंस और टर्न मिल रहा है। पिच पर स्टोक्स सहज तो नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन वाइट लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाने में कामयाब हुए। 41 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 107/4

01:09 PM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार

40वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 101 रन हुआ। अक्षर पटेल की गेंद पर शानदार कट से ओली पोप ने चार रन लिए और अपना स्कोर भी 9 रन किया।

01:02 PM, 04-Mar-2021

गेंद पहली बार सुंदर के पास

मोहम्मद सिराज की जगह पहली बार वाशिंगटन सुंदर आक्रमण पर। 39वें ओवर की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। दूसरी छोर से अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे हैं। देखना होगा क्या सुंदर स्टोक्स का बड़ा विकेट निकालकर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर सकते हैं या नहीं?

12:55 PM, 04-Mar-2021

सिराज पर विराट का भरोसा

रिलायंस एंड से मोहम्मद सिराज लगातार गेदबाजी कर रहे हैं। शॉर्ट बॉल और बेहतरीन इन स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद फिल्डर्स के लिए मौका बना रही है। कप्तान कोहली भी अपने पेसर को अतिरिक्त मौका दे रहे हैं।

12:45 PM, 04-Mar-2021

स्टोक्स का शानदार चौका

उच्च कोटी की बल्लेबाजी का नमूना। ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे अश्विन को मिड ऑन क्षेत्र पर दर्शनीय चौका। अबतक यह इंग्लिश ऑलराउंडर रंग में नजर आ रहा है। 33 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 87/4...बेन स्टोक्स (33) ओली पोप (3)

12:34 PM, 04-Mar-2021

बेन स्टोक्स का साथ देने पहुंचे ओली पोप

दूसरे सत्र की शुरुआत में ही इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया। बेयरस्टो के आउट होने के बाद ओली पोप क्रीज पर स्टोक्स का साथ देने पहुंचे हैं। हालांकि इस युवा बल्लेबाज ने भी सीरीज में अबतक कुछ खास नहीं किया है। इंग्लिश टीम में जगह पक्की करने के लिए 23 वर्षीय बल्लेबाज के पास सुनहरा मौका।

12:26 PM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज ने जॉनी बेयरस्टो को LBW आउट किया। अंदर की ओर तेज गति से आती गेंद बेयरस्टो के पैड पर जाकर टकराई। जोरदार अपील पर अंपायर नितिन मेनन की अंगुली ऊपर। बल्लेबाज ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद भले ही स्टंप के बाहर पिच हुई थी, लेकिन जाकर सीधे तीन स्टंप्स पर ही खत्म हुई, इसलिए सॉफ्ट डिसमिसल के चलते इंग्लैंड को 78 रन पर चौथा झटका और सिराज को दूसरा विकेट।

12:20 PM, 04-Mar-2021

सबसे कम रन देकर 20 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने अक्षर

  1. 167 गेंद-  बॉब मैसी (ऑस्ट्रेलिया) 1972
  2. 174 गेंद- अक्षर पटेल (भारत) 2021
  3. 181 गेंद - चार्ली टर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 1887-88

12:11 PM, 04-Mar-2021

दूसरे सत्र का खेल शुरू

26वें ओवर की शुरुआत रविचंद्रन अश्विन कर रहे हैं। स्टोक्स-बेयरस्टो के बीच 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज इसे आगे बढ़ाना चाहेंगे।

11:50 AM, 04-Mar-2021

अबतक के खेल का लेखा-जोखा

11:31 AM, 04-Mar-2021

लंच तक का खेल भारत के नाम

पहले सत्र का खेल खत्म हुआ। 25 ओवर में 74 रन बनाने में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए। बेन स्टोक्स 24 तो जॉनी बेयरस्टो 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय उस वक्त गलत साबित हुआ जब छठे ही ओवर में अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को पहला और आठवें ओवर में दूसरा झटका दिया। 13वें ओवर में स्कोर 30 रन तक पहुंचा ही था कि मोहम्मद सिराज ने रूट को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा और सबसे बड़ा झटका दिया।

11:23 AM, 04-Mar-2021

नॉट आउट, बाल-बाल बचे बेयरस्टो

यह एक नजदीकी मामला था। अक्षर पटेल आक्रमण पर दोबारा लगाए गए। एक रन चुराने के लिए बेयरस्टो और स्टोक्स के बीच असमंजस की स्थिति बनी। पुजारा ने गेंद पकड़कर तुरंत पंत की ओर फेंका। विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेरी, लेकिन थर्ड अंपायर ने जीवनदान दिया। अगर डायरेक्ट हिट होता तो बेयरस्टो की पारी खत्म हो जाती।

11:15 AM, 04-Mar-2021

स्टोक्स ने मारा मैच का पहला छक्का

जिस रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ स्टोक्स टेस्ट में 11 बार आउट हो चुके हैं, उन्हें मैच का पहला छक्का लगाया। इस सकारात्मक खेल की हर कोई सराहना कर रहा है। लॉन्ग ऑन की बाउंड्री के ऊपर से मारा गया यह शॉट। लंच में अब सिर्फ 20 मिनट का खेल शेष।

11:09 AM, 04-Mar-2021

अश्विन को पहली बार गेंदबाजी

19 ओवर के बाद रवि अश्विन को गेंद थमाई गई। अश्विन उसी एंड से गेंदबाजी करेंगे, जहां से अक्षर फेंक रहे थे। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर 61/3 है। कप्तान कोहली चाहेंगे कि उनका सबसे अनुभवी ऑफ स्पिनर 12वीं बार बेन स्टोक्स का शिकार करें।

10:58 AM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड के 50 रन पूरे

तीन विकेट खोकर इंग्लिश टीम जैसे-तैसे 17 ओवर में 50 रन तक पहुंची। बेन स्टोक्स 15 और जॉनी बेयरस्टो 14 रन बनाकर नाबाद हैं। अक्षर पटेल को 2 तो मोहम्मद सिराज के खाते में एक सफलता आई है।

10:46 AM, 04-Mar-2021

कप्तान कोहली और स्टोक्स के बीच कहासुनी

10:36 AM, 04-Mar-2021

30 रन पर इंग्लैंड के तीन विकेट गिरे

मोहम्मद सिराज ने एक बेहतरीन बॉल पर जो रूट का विकेट लिया। अंदर आती गेंद को इंग्लिश कप्तान समझ नहीं पाए और महज 5 रन बनाकर LBW हुए। पहले मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद पूरी सीरीज में रूट का बल्ला खामोश ही रहा। अब जॉनी बेयरस्टो का साथ देने के लिए बेन स्टोक्स मैदान पर।

10:24 AM, 04-Mar-2021

करियर की पांचवीं पारी में अक्षर का 20वां विकेट

10:15 AM, 04-Mar-2021

दो ओवर में लगातार दो विकेट

इंग्लैंड ने आठवें ओवर में अपने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा दिए। पारी के छठे और अपने पहले ओवर में उन्होंने डोम सिबली (2) को बोल्ड किया था और अब पारी के आठवें और अपने दूसरे ओवर में जैक क्राउली (9) का काम तमाम किया। इंग्लैंड फिलहाल पूरी तरह बैकफुट पर। आठ ओवर में स्कोर 15/2 जो रूट (0) और जॉनी बेयरस्टो (0) क्रीज पर दो नए बल्लेबाज

10:11 AM, 04-Mar-2021

अक्षर ने बिगाड़ी इंग्लैंड की शुरुआत

15 रन पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। जैक क्राउली इस ओवर की पहली गेंद पर चौका लगा चुके थे, लेकिन हर बॉल पर कदमों का इस्तेमाल करने की खराब रणनीती भारी पड़ी। गेंद हवा में खेल बैठे, जहां मोहम्मद सिराज ने मिड ऑफ पर आसान कैच लपका।

10:09 AM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड की पारी का पहला चौका

7.1 ओवर में इंग्लैंड ने अपना पहला चौका लगाया। युवा बल्लेबाज जैक क्राउली ने अक्षर पटेल को बाउंड्री लगाई।

09:58 AM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

अक्षर पटेल ने आते ही कमाल कर दिया। भारतीय पारी के छठे और अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद में उन्हें विकेट मिला। 2 रन बनाकर खेल रहे डोम सिबली क्लीन बोल्ड हुए। इस तरह इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट खोया।
 

09:53 AM, 04-Mar-2021

5 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 10 रन

इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज ने भारतीय आक्रमण की अगुवाई की। दोनों ने क्रमश: 3 और 2 ओवर फेंके और 3-3 रन दिए। देखना होगा भारतीय कप्तान स्पिनर का प्रयोग कब करते हैं?

09:46 AM, 04-Mar-2021

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का एरियर व्यू

09:31 AM, 04-Mar-2021

मैच शुरू

भारत के लिए पहला ओवर इशांत शर्मा लेकर आए, जिनका सामना जैक क्राउली और डोम सिबली करने के लिए पूरी तरह तैयार।

09:26 AM, 04-Mar-2021

भारत की बल्लेबाजी भी बेरंग रही है

भारतीय बल्लेबाज अब तक सीरीज में दबदबा बनाने में नाकाम रहे हैं। रोहित शर्मा ने सीरीज में अब तक 296 रन बनाए हैं जो दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अश्विन के 176 रन के आंकड़े से 120 रन अधिक हैं। रोहित के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज अब तक स्पिन की अनुकूल पिचों पर आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल पाया है। कोहली ने दो अर्धशतक जड़े हैं, लेकिन अब तक गेंदबाजों पर दबदबा बनाने वाली पारी नहीं खेल पाए हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं। रहाणे, पुजारा और गिल तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ एक-एक अच्छी पारी खेल पाए हैं।

09:20 AM, 04-Mar-2021

सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लचर रही है

में खराब टीम चयन का भी हाथ रहा है। कप्तान जो रूट (333 रन) ने पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा, लेकिन उनके और दूसरे सर्वोच्च स्कोर बने स्टोक्स (146) के बीच 187 रन का अंतर है। रूट ने तीसरे टेस्ट में गेंदबाजी में भी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।

09:15 AM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जो रूट (कप्तान), जैक क्रॉउली, डोम सिबली, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन फोक्स, डोम बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन
 

09:11 AM, 04-Mar-2021

भारत की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज
 

09:06 AM, 04-Mar-2021

टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज की वापसी

भारतीय टीम अंतिम मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी। ऐसे में मोहम्मद सिराज की अंतिम एकादश में वापसी हुई। उमेश यादव को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

09:02 AM, 04-Mar-2021

इंग्लैंड ने जीता टॉस

जो रूट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। 550वें टेस्ट में भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। इंग्लैंड की टीम में दो तो भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है।
 

08:54 AM, 04-Mar-2021

दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है इंग्लैंड

इंग्लैंड की लचर बल्लेबाजी में खराब टीम चयन का भी हाथ रहा है। कप्तान जो रूट (333 रन) ने पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा, लेकिन उनके और दूसरे सर्वोच्च स्कोर बने स्टोक्स (146) के बीच 187 रन का अंतर है। रूट ने तीसरे टेस्ट में गेंदबाजी में भी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच (16 विकेट) ने प्रभावित किया है, लेकिन उनकी अपनी सीमाएं हैं और वह अक्षर की तुलना में औसत 10 किमी प्रतिघंटा कम की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। एक बार फिर स्पिन की अनुकूल पिच की संभावना को देखते हुए उन्हें डोम बेस का साथ मिल सकता है। बेस ने चेन्नई में पहले टेस्ट में प्रभावित किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

08:50 AM, 04-Mar-2021

अक्षर तोड़ सकते हैं हरभजन का रिकॉर्ड

अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ही चेन्नई में पदार्पण किया था। इसमें उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे। तीसरे टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में पांच विकेट समेत कुल 11 झटके थे। अगर अक्षर चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लेते हैं, तो हरभजन सिंह (4 पारियों में पांच विकेट) को पीछे छोड़ देंगे। टेस्ट में लगातार पारियों में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के चार्ली टर्नर (6) के नाम है। उन्होंने 1888 में ऐसा किया था।

08:46 AM, 04-Mar-2021

भारत 550 टेस्ट खेलने वाली चौथी टीम बनेगी

भारतीय टीम ने अब तक 549 टेस्ट खेले हैं। टीम इंडिया चौथा टेस्ट खेलने के साथ ही 550 टेस्ट खेलने वाली चौथी टीम बन जाएगी। इंग्लैंड (1,033) पहले, ऑस्ट्रेलिया (834) दूसरे और वेस्टइंडीज (552) तीसरे नंबर पर है।

08:43 AM, 04-Mar-2021

अक्षर-अश्विन ने झटके हैं 42 विकेट

अक्षर और अश्विन ने मिलकर अब तक सीरीज में 42 विकेट चटकाए हैं। कोहली उनके विकेटों के आंकड़ों में और इजाफा होता देखना चाहेंगे। भारतीय स्पिनरों ने पहले तीन टेस्ट में इंग्लैंड के 60 में से 49 विकेट चटकाए हैं। कोहली को स्पिनरों के साथ कोई शिकायत नहीं है जिन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है, उन्हें हालांकि बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

08:39 AM, 04-Mar-2021

कप्तान कोहली का ICC टूर्नामेंट में खराब रिकॉर्ड

भारत के सबसे सफल कप्तान कोहली चाहेंगे की उनकी टीम रिकॉर्ड 11वीं जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करे और फिर ऐतिहासिक लॉर्ड्स में चैंपियन भी बने। इससे उनका पर आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाने का दाग भी धुल जाएगा। वहीं इंग्लैंड की टीम के लिए इस मैच में अधिक कुछ दांव पर नहीं लगा है। टीम इस मैच में जीत के साथ सीरीज ड्रॉ कराके अपनी प्रतिष्ठा बचाना चाहेगी।

08:35 AM, 04-Mar-2021

सीरीज में 2-1 से आगे भारत

ऐसे में भारतीय टीम अगर यह मैच ड्रॉ भी करा लेती है तो भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इंग्लैंड की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन अगर यह टेस्ट जीत जाती है तो फिर भारत को भी खिताबी मुकाबले से बाहर कर देगी और टिम पेन की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा।

08:32 AM, 04-Mar-2021

INDvENG: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड को 205 पर समेटने के बाद भारत का स्कोर 24/1

नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विराट एंड कंपनी के लिए आज से शुरू होने जा रहा चौथा व निर्णायक मैच काफी अहम है। यह मैच ही तय करेगा कि जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेलेगी या फिर ऑस्ट्रेलिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें