भारत ने यह मुकाबला 317 रन से जीता, इससे पहले 1986 में लीड्स में खेला गया मुकाबला 279 रन के अंतर से अपने नाम किया था।
अक्षर पटेल के बाद रविचंद्रन अश्विन की पिटाई हुई। मोईन ने उनके ओवर में 11 रन बनाए। फिलहाल वह 16 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
52वें ओवर की आखिरी तीन बॉल पर मोईन अली ने लगातार तीन छक्के जड़े। गेंदबाज अक्षर पटेल थे। मोईन 12 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 145/9
ओली स्टोन बिना खाता खोले LBW हुए, इसी के साथ उनके पांच विकेट भी पूरे हुए।
116 रन पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा। कप्तान जो रूट, लंच के बाद फेंके गए पहले पूरे ओवर की दूसरी ही गेंद में आउट हुए। अक्षर पटेल ने चौथा विकेट लिया। स्लिप में रहाणे ने कैच लिया।
इंग्लैंड की हार तो तय है, लेकिन मैच कितना लंबा चलता है, यह देखने वाली बात होगी। कुलदीप यादव अपना अधूरा ओवर पूरा करेंगे।
करीबन दो साल बाद पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप यादव अपना पहला विकेट लेते, लेकिन जो रूट के स्विप शॉट पर सिराज कैच लपक न सके और आसान मौका गंवाया।
महज दो गेंद पुराने बल्लेबाज ओली पोप ने इशांत शर्मा को चौका मारा और इसके साथ इंग्लैंड के 100 रन भी पूरे। 41वें ओवर से छह रन आए।
जो रूट 20 रन बना चुके हैं तो बेन स्टोक्स 8 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड को जीतने के लिए अभी भी 394 रन चाहिए।
अंग्रेजों को अभी भी 390 से ज्यादा रन बनाने हैं। कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।
डेन लॉरेंस स्टंपिंग। विकेट के पीछे ऋषभ पंत की बेहतरीन स्टंपिंग। इंग्लैंड ने 66 पर गंवाया चौथा विकेट। जो रूट का साथ देने बेन स्टोक्स पहुंचे।
लगता है विराट पेस और स्पिन कॉम्बिनेशन से गेंदबाजी करेंगे। पहले ओवर की जिम्मेदारी सिराज ने संभाली तो दूसरे ओवर में गेंद अक्षर पटेल को थमाई। दोनों गेंदबाजों ने 1-1 रन दिए।