फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, रोहित शर्मा के 161 से भारत का स्कोर 300/6

Sat, 13 Feb 2021 05:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:17 PM, 13-Feb-2021

05:15 PM, 13-Feb-2021

रोहित शर्मा ने 161 रन बनाए

शून्य पर पहला विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने अकेले एक मोर्चा संभाले रखा। पहले चेतेश्वर पुजारा के साथ 85 रन की साझेदारी की। फिर चौथे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे के साथ 162 रन जोड़े। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और दो छक्के जमाए। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर जैक लीच और मोईन अली ने 2-2 विकेट चटकाए। जो रूट और ओली स्टोन को 1-1 सफलता मिली। 

05:10 PM, 13-Feb-2021

क्या-क्या हुआ पहले दिन?

चार टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 300 रन बनाए। भारत को रोहित शर्मा (161) के रूप में चौथा झटका लगा ही था कि एक रन के भीतर अजिंक्य रहाणे (67) भी चलते बने। दोनों के बीच 162 रन की दमदार साझेदारी भी हुई थी। इसके बाद अश्विन के रूप में छठा झटका लगा। इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही। जब स्कोरबोर्ड पर एक रन भी नहीं जुड़ पाया था, तब नए गेंदबाज ओली स्टोन ने शुभमन गिल को चलता किया। दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। लंच से पहले सात गेंदों के भीतर पुजारा (21) और फिर नए बल्लेबाज विराट (0) के रूप में भारत को लगातार झटके मिले।

04:56 PM, 13-Feb-2021

भारत ने 300 रन पूरे किए

88वें ओवर में ओली स्टोन की बॉल पर चौका जड़कर ऋषभ पंत ने अपना स्कोर 33 तो टीम का स्कोर 300 रन पर पहुंचाया।

विज्ञापन
04:49 PM, 13-Feb-2021

अक्षर पटेल का पहला टेस्ट चौका

डेब्यूटेंट अक्षर पटेल ने पारी के 86वें ओवर में ओली स्टोन को चौका मारा, यह उनके टेस्ट करियर की पहली बाउंड्री है। 86 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 295/6 ऋषभ पंत (28) और अक्षर पटेल (5)

04:39 PM, 13-Feb-2021

रवि अश्विन आउट

284 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा। कप्तान जो रूट ने रविचंद्रन अश्विन को आउट किया। 19 गेंद में 13 रन बनाकर फॉरवर्ड शॉर्ट लेग में उनकी पारी का अंत हुआ। अब भी सात ओवर का खेल शेष है।

04:24 PM, 13-Feb-2021

ऋषभ पंत फिर बोलेंगे लीच पर धावा

04:12 PM, 13-Feb-2021

अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज

रोहित के स्थान पर आए ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे की जगह बल्लेबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन पर सारा दारोमदार है। पिच उतनी आसान नहीं जितनी रोहित शर्मा खेलकर बता रहे थे। दूसरी नई गेंद भी जल्द ही खेल में आने वाली है। 76 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 250/5 ऋषभ पंत (0) और रविचंद्रन अश्विन (1)

04:08 PM, 13-Feb-2021

रोहित के बाद रहाणे भी आउट

भारत का पांचवां विकेट गिरा। 249 रन के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे क्लीन बोल्ड, मोईन अली ने 67 रन पर उनका शिकार किया। टीम को रोहित शर्मा (161) के रूप में चौथा झटका लगा ही था कि एक रन के भीतर अजिंक्य रहाणे भी चलते बने। दोनों के बीच 162 रन की दमदार साझेदारी भी हुई थी।
 

03:59 PM, 13-Feb-2021

ऋषभ पंत नए बल्लेबाज

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत के लिए 15 हजार दर्शकों ने जमकर चीयर किया, उत्साह बढ़ाया।

03:54 PM, 13-Feb-2021

रोहित शर्मा 161 रन बनाकर आउट

भारत को 248 पर चौथा झटका लगा। 231 गेंदों में रोहित ने 161 रन बनाए वह तेजी से अपने दूसरे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे कि तभी स्विप शॉट में उनका आसान कैच स्कैव्यैर लेग में मोईन अली ने लपका। जैक लीच को यह दूसरी सफलता मिली। पुजारा का शिकार भी लैच ने ही किया था।
 

03:37 PM, 13-Feb-2021

घर में बतौर ओपनर खूब चलता है रोहित का बल्ला

03:26 PM, 13-Feb-2021

रोहित शर्मा के 150 रन

34 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 68वें ओवर में यह बड़ा आंकड़ा भी पार कर लिया। चौथी बार उन्होंने 150 रन बनाए। हालांकि दोहरा शतक सिर्फ एक ही जमा पाए हैं।
 

03:19 PM, 13-Feb-2021

भारत का स्कोर 225 रन

अभी भी दिन के खेल में अधिकतम 25 ओवर का खेल शेष है। भारत अपना स्कोर 300 रन के पार ले जाना चाहेगा। 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 225/3 रोहित शर्मा (148) और अजिंक्य रहाणे (56)

03:08 PM, 13-Feb-2021

रोहित-रहाणे के बीच 127 रन की साझेदारी

62 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 212/3 रोहित शर्मा (138) और अजिंक्य रहाणे (53)

02:57 PM, 13-Feb-2021

अजिंक्य रहाणे का 23वां अर्धशतक

भारतीय उपकप्तान अहम समय में फॉर्म में लौटे। टीम को आज उनकी जरूरत थी। 50 में से 32 रन रहाणे ने चौके से जुटाए।
 

02:48 PM, 13-Feb-2021

दो चौके और भारत का स्कोर 200 रन के पार

58वां ओवर फेंकने आए मोईन अली की रहाणे ने पिटाई कर दी। दूसरी और पांचवीं गेंद को चार रन के लिए बाउंड्री के पार भेजा। ओवर से 8 रन और भारत का स्कोर 200 पहुंचा। रोहित शर्मा 134 और अजिंक्य रहाणे 45 रन बनाकर नाबाद।

02:32 PM, 13-Feb-2021

जब शतक के नजदीक थे रोहित और ऋतिका नर्वस हो गईं

02:20 PM, 13-Feb-2021

तीसरे और आखिरी सेशन का खेल शुरू

02:15 PM, 13-Feb-2021

टी-सेशन तक का खेल पूरा

01:59 PM, 13-Feb-2021

रोहित-रहाणे के बीच शतकीय साझेदारी

भारतीय वन-डे टीम के उपकप्तान और टेस्ट टीम के उपकप्तान के बीच 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हो गई। दोनों बल्लेबाज इस मुश्किल पिच पर भी सूझबूझ से खेल रहे हैं, एक बार टिक जाने के बाद रन बनाना उतना मुश्किल नहीं है इसलिए ये खिलाड़ी अपना विकेट आसानी से नहीं देंगे।

01:38 PM, 13-Feb-2021

रहाणे भी अपने अर्धशतक की ओर

रहाणे ने अपने 31 में से 20 रन पांच चौके से निकाले हैं। गेंद अच्छी तरह से मिडिल कर रहे। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 164/3

01:26 PM, 13-Feb-2021

भारत का स्कोर 150 रन के पार

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच 130 गेंदों में 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित जहां 105 तो रहाणे 26 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

01:19 PM, 13-Feb-2021

रोहित शर्मा का सातवां शतक

130 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से रोहित शर्मा ने सैकड़ा पूरा किया। 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोईन अली को दो रन के लिए खेलते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 148/3 रोहित शर्मा (101) और अजिंक्य रहाणे (26)
 

01:09 PM, 13-Feb-2021

रोहित शर्मा शतक से दो रन दूर

करीब एक साल से कोरोना महामारी ने खेलों से दर्शकों को दूर करके मानों उनकी संजीवनी ही छीन ली थी, लेकिन अब चेपॉक स्टेडियम पर लौटे दर्शकों को रोहित शर्मा का सुपर शो देखने को मिल रहा है। वह अपने सातवें टेस्ट शतक से सिर्फ तीन रन दूर हैं। हिटमैन के हर शॉट पर दर्शक उछलते नजर आ रहे हैं।

12:58 PM, 13-Feb-2021

रोहित ने उड़ाया दूसरा छक्का

ऑफ स्टंप के बाहर ऊपर की तरह पिच की गई बॉल को रोहित शर्मा ने सीधे मैदान के बाहर पहुंचाया। कदमों का इस्तेमाल और लॉन्ग ऑफ क्षेत्र में दनदनाता हुआ छक्का। रोहित अब अपने सातवें टेस्ट शतक से सिर्फ तीन रन दूर।

12:47 PM, 13-Feb-2021

रहाणे अच्छी लय में नजर आ रहे

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में सस्ते में आउट होने वाले अजिंक्य रहाणे आज टच में दिख रहे हैं। अब तक 37 गेंदों का सामना कर चुके तीन चौके के साथ 19 रन बनाकर खेल रहे। जिस पिच पर गेंद स्पिन हो रहा बाउंस हो रहा, वैसे मुश्किल ट्रैक में काबिल-ए-तारीफ बल्लेबाजी। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 128/3 रोहित शर्मा (88) और अजिंक्य रहाणे (19)

12:38 PM, 13-Feb-2021

रहाणे ने एक ही ओवर में दो चौके मारे

32वें ओवर में बेन स्टोक्स की पिटाई। रहाणे ने दूसरी और चौथी गेंद में दो दर्शनीय चौके जमाए। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 120/3 रोहित शर्मा (82) और अजिंक्य रहाणे (17)

12:18 PM, 13-Feb-2021

लंच के बाद खेल शुरू

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने फिर मोर्चा संभाल लिया। आउटफिल्ड तेज है, पिच पर फिलहाल कुछ रन भी दिख रहे, लेकिन स्पिनर्स का अहम किरदार होगा। इंग्लैंड चौथे विकेट की तलाश में

11:51 AM, 13-Feb-2021

अबतक के खेल का लेखा-जोखा

11:34 AM, 13-Feb-2021

लंच तक का खेल खत्म

चार टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच तक तीन विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 80 और अजिंक्य रहाणे रन बनाकर नाबाद है, इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही। जब स्कोरबोर्ड पर एक रन भी नहीं जुड़ पाया था, तब नए गेंदबाज ओली स्टोन ने शुभमन गिल को चलता किया। दूसरे विकेटके लिए रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। लंच से पहले सात गेंदों के भीतर पुजारा और फिर नए बल्लेबाज विराट के रूप में भारत को लगातार झटके मिले।

11:25 AM, 13-Feb-2021

सबसे ज्यादा बार शू्न्य में आउट होने वाले भारतीय कप्तान

यह आंकड़ा टेस्ट, वन-डे और टी-20 तीनों को मिलाकर बनाया गया है।
 

11:13 AM, 13-Feb-2021

विराट एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड

मोईन अली की जबरदस्त गेंदबाजी। गेंद इतनी तेजी से अंदर की ओर टर्न हुई कि कोहली को हवा ही नहीं लगी। पांचवीं गेंद पर बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड। महज सात गेंदों में पूरा मैच पलट गया, 20.2 ओवर में भारत का स्कोर 85/2 और 21.2 ओवर में स्कोर 86/2 हो गया।

11:09 AM, 13-Feb-2021

जैक लीच ने तोड़ी साझेदारी

चेतेश्वर पुजारा स्लिप्स में बेन स्टोक्स द्वारा लपके गए, जैक लीच को यह विकेट मिला। पुजारा 58 गेंदों में 21 रन बना चुके थे। गेंद काफी टर्न हो रही है। पहले ही दिन अगर पिच ऐसे खेल रही है तो आगे जाकर बल्लेबाजों को काफी दिक्कत होगी। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 85/2 रोहित शर्मा (64) और विराट कोहली (0)

11:04 AM, 13-Feb-2021

घर में स्पिनर्स के खिलाफ रोहित के आंकड़े

10:55 AM, 13-Feb-2021

51 रन पर रोहित को दूसरा जीवनदान

इस बार भी कैच छोड़ने वाले फिल्डर बेन स्टोक्स ही थे, वह स्लिप में ही खड़े थे, गेंद पूरी तरह कैरी नहीं की, लेकिन कैच असंभव नहीं था। गेंदबाज भी जैक लीच की जगह मोईन अली थे। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 75/1 रोहित शर्मा (56) और चेतेश्वर पुजारा (19)

10:46 AM, 13-Feb-2021

रोहित ने चौके से पूरा किया अर्धशतक

14.4 ओवर में जैक लीच को चौके के साथ रोहित ने महज 47 गेंदों में अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतकीय पारी में वह आठ चौके और एक छक्के भी जमा चुके हैं।

10:42 AM, 13-Feb-2021

भारत के 50 रन पूरे

10:35 AM, 13-Feb-2021

41 रन पर रोहित को जीवनदान

जैक लीच की गेंद पर स्लिप्स में खड़े बेन स्टोक्स ने रोहित को कैच छोड़ा।
 

10:09 AM, 13-Feb-2021

अबतक तीन चौके लगा चुके रोहित शर्मा

सात ओवर का खेल हो चुका है और भारत के 22 रन बना लिए हैं, हालांकि शुभमन गिल (0) के रूप में टीम का एक विकेट भी गिर चुका है। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर डटे हुए हैं।

09:57 AM, 13-Feb-2021

असली क्रिकेट की वापसी तो अब हुई है!

09:45 AM, 13-Feb-2021

खराब शुरुआत से उबरता भारत

मैच के दूसरे ओवर में भारत को पहला झटका देने के बाद अब भारतीय टीम संभल रही है। रोहित शर्मा आज लय में नजर आ रहे हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए भी फिलहाल बेहतर दिख रही है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 10/1 रोहित शर्मा (6) और चेतेश्वर पुजारा (4)

09:35 AM, 13-Feb-2021

शून्य रन पर भारत का पहला विकेट गिरा

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। जब स्कोरबोर्ड पर एक रन भी नहीं जुड़ पाया था, तब नए गेंदबाज ओली स्टोन ने शुभमन गिल को चलता किया। अब रोहित शर्मा का साथ निभाने के लिए चेतेश्वर पुजारा आए हैं। शुभमन गिल बेहतरीन बॉल पर LBW हुए।
 

09:28 AM, 13-Feb-2021

मैच शुरू होने वाला है

भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा मैदान पर पहुंच चुके हैं। टीम इंडिया अपनी इस जोड़ी से बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी।

09:15 AM, 13-Feb-2021

दोनों टीम की प्लेइंग XI

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), डोमिनिक सिब्ली, रोरी बर्न्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, बेन फोक्स, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ओली स्टोन।
 

09:09 AM, 13-Feb-2021

टीम इंडिया में भारी बदलाव

लंबे दौरे के मद्देनजर जसप्रीत बुमराह को आज के मैच में आराम दिया गया है, उनकी जगह मोहम्मद सिराज खेलेंगे। लगभग दो साल बाद कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। वाशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिला है। अक्षर पटेल टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज,, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल
 

09:01 AM, 13-Feb-2021

आखिरकार भारत ने जीता टॉस

बेहद अहम मैच में भारत ने टॉस अपने नाम किया। जो रूट हारे और भारत को फायदा मिलेगा। विराट कोहली ने बेझिझक पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
 

08:53 AM, 13-Feb-2021

इस टेस्ट से दर्शकों की वापसी

08:48 AM, 13-Feb-2021

क्या कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?

उनके चयन की संभावना कम ही लग रही है। टर्निंग पिच पर वह वाशिंगटन सुंदर से बेहतर विकल्प हैं, लेकिन बल्लेबाजी को तवज्जो देने पर हरफनमौला हार्दिक पांड्या को उतारा जा सकता है। सुंदर आने वाले समय में बेहतरीन हरफनमौला बन सकते हैं, लेकिन अभी वह तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर खेलने के काबिल नहीं हैं। कुलदीप अच्छा विकल्प है, लेकिन टीम प्रबंधन लगातार उनकी अनदेखी करता आ रहा है। दूसरी ओर हार्दिक 10 ओवर डालने के साथ तेजी से रन बनाने में भी माहिर हैं।

08:43 AM, 13-Feb-2021

कैसा होगा टीम संयोजन?

टॉस की भूमिका भी अहम होगी और कोहली की नजरें पहले बल्लेबाजी पर लगी होगी। रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो वह नहीं खेल पा रहे हैं। कोहली के साथ दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे या ऋषभ पंत को बड़ी पारी खेलनी होगी। रविचंद्रन अश्विन को दूसरे छोर से सहयोग की जरूरत होगी। फिट हो चुके अक्षर पटेल का खेलना लगभग तय लग रहा है।

08:36 AM, 13-Feb-2021

पुणे में 2017 में टर्निग पिच पर पहले ही दिन स्टीव स्मिथ ने दबाव बना दिया था। मेजबान टीम को इल्म नहीं था कि गेंद इतना टर्न लेगी। मुंबई में 2012 में केविन पीटरसन ने ऐसी ही पिच पर 186 रन बनाए थे। दोनों मैचों में विरोधी स्पिनरों ने हालात का पूरा फायदा उठाकर भारत को उसकी मांद में ही खदेड़ा था।

08:23 AM, 13-Feb-2021

कैसी होगी पिच?

चेपॉक की नई गहरे रंग की पिच पहले टेस्ट की पिच से अलग है और इससे टर्न मिलने की उम्मीद है। पहले टेस्ट की हार के बाद टीम प्रबंधन के सामने दो विकल्प थे। पहला पिच पर घास छोड़ दी जाए और दूसरा घास हटाकर थोड़ा ही पानी डाले ताकि पिच धूप में सूख जाए। ऐसे में यह समय से पहले टूटने लगेगी, लेकिन अतीत में ऐसे प्रयोग उलटे पड़े हैं।

08:18 AM, 13-Feb-2021

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, रोहित शर्मा के 161 से भारत का स्कोर 300/6

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चेन्नई में भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मेहमान टीम चार मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें