फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हॉस्पिटल ले जाए गए शुभमन गिल, आज मैदान पर भी नहीं उतरेंगे

Tue, 16 Feb 2021 10:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

चेन्नई में भारतीय टीम जीत के मुहाने पर खड़ी है। चौथे दिन, मंगवार को ऑलआउट होते ही इंग्लैंड टेस्ट मैच गंवा देगा। इस तरह चार मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खड़ी हो जाएगी, लेकिन इन सब के बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल, दल के सबसे युवा खिलाड़ी और उदयमान बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए।

विज्ञापन

 

बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। पता लगा है कि मैच के तीसरे दिन यानी सोमवार को गिल अपनी बाईं बाह चोटिल कर बैठे, उन्हें एहतियातन स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आंकलन कर रही है। वह आज फील्डिंग भी नहीं करेंगे।

विज्ञापन

बल्ले से खास नहीं रहा चेन्नई टेस्ट

शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @RealShubmanGill
मुकाबले में टॉस जीतकर विराट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन स्कोरबोर्ड पर अभी पहला रन चढ़ भी नहीं पाया था कि गिल आउट हो गए। मैच के दूसरे ही ओवर में पेसर ओली स्टोन की तेज गेंद उनके पैड पर जाकर लगी और LBW की जोरदार अपील पर अंपायर ने अंगुली खड़ी कर दी। दूसरी पारी में भी 20 वर्षीय इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज का बल्ला शांत ही रहा। 28 गेंदों में उन्होंने 14 रन बनाए ही थे कि इस बार लीच ने उन्हें पगबाधा आउट कर भारत को पहला झटका दिया।

हालांकि इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा था। पहली पारी में तेज 29 रन तो दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया था। चंद माह पहले ऑस्ट्रेलिया में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले शुभमन ने वहां भी हर किसी को प्रभावित किया था। सिर्फ चार टेस्ट मैच पुराने करियर में तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। स्पिनर और पेसर्स दोनों के ही खिलाफ उनकी उच्च तकनीक अपने दौर के अन्य खिलाड़ियों से गिल को अलग बनाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें