ईशान किशन
- फोटो : social media
डेब्यू मैच में रिकॉर्ड सर्वाधिक चार छक्के लगाकर ईशान ने 32 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने कहा कि, 'यह अर्धशतक मेरे कोच के पिता को समर्पित, जिनका हाल ही में देहांत हुआ। कोच ने मुझसे कहा था कि पिता के लिए तुम्हें शतक लगाना होगा। मेरा पहला मैच था, नर्वस था। बैटिंग पर जाने से पहले रोहित भाई ने आकर मुझे कहा कि जाओ IPL की तरह बेखौफ खेलो।'