फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुजारा रहे बदकिस्मत, क्रीज के पास बल्ला हाथ से छूटा, अजीबोगरीब तरीके से हुए रनआउट

Mon, 15 Feb 2021 11:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। इस बार उनके बल्ले ने उन्हें धोखा दे दिया और लय में होने के बावजूद उन्हें सस्ते में पवेलियन लौटना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
दूसरी पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद में उन्होंने क्रीज से आगे निकलकर शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद सही तरह से उनके बल्ले पर आई नहीं। शॉर्ट लेग पर खड़े ओली पोप ने गेंद को फील्ड कर लिया और तुरंत विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों में थ्रो कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
इस दौरान उन्होंने क्रीज की दिशा में वापस लौटने की कोशिश की, मगर उनका बल्ला ऐन मौके पर हाथ से छूट गया और बेन फोक्स ने उन्हें रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। पहली पारी में भी पुजारा 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। 

4 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : social media
उन्होंने जैक की बाहर जाती हुई गेंद पर अपना बल्ला अड़ा दिया और स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स के सुरक्षित हाथों में गेंद चली गई। इस तरह पुजारा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा था। इस समय भारत का स्कोर 85/2 था। बता दें कि पुजारा पहले टेस्ट में भी अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cheteshwar pujara
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय चेतेश्वर पुजारा के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। बाद में उन्हें दर्द महसूस हुआ। इसके कारण वह फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें