फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट में ही अक्षर पटेल ने कर दिया कमाल, ऐसा करने वाले नौवें भारतीय

Tue, 16 Feb 2021 02:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @BCCI
भारत ने मंगलावर को दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर चौथे दिन ही 317 रन से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इसके साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इस जीत से भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। टीम इंडिया की इस जीत में डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल ने शानदार भूमिका अदा की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ICC
दूसरे टेस्ट में विराट कोहली से 302 नंबर की डेब्यू कैप लेने के बाद बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने दूसरी पारी में 60 रन देकर पांच विकेट चटकाए। डेब्यू मैच में यह कमाल करने वाले अक्षर पटेल नौवें भारतीय हैं। दोनों पारी मिलाकर उन्हें कुल सात विकेट मिले।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
मैच में बाद अक्षर पटेल ने कहा, 'मैंने बल्लेबाजों को गलतियां करने के लिए मजबूर किया। मैंने पिच के हिसाब से अपने गति में परिवर्तन किया। पहले दिन पिच काफी टर्न कर रही थी, इसलिए हमने कड़ी लाइनों के साथ गेंदबाजी की और सफलता मिली।' दरअसल, पटेल पिछले मैच में ही डेब्यू कर लेते, लेकिन चोट की वजह से उनकी जगह शाहबाज नदीम को मौका मिला।

4 of 5
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
दूसरे टेस्ट इंग्लैंड की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका। यह 1995 के बाद पहला मौका है जबकि इंग्लैंड की टीम का दोनों पारियों का कुल योग 300 रन तक नहीं पहुंच पाया। अश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। मैच में कुल मिलकार उन्होंने आठ विकेट (5+3) लिए। इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरे पारी में उन्होंने 106 रन की शतकीय पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि भारत की यह रनों के लिहाज से पांचवीं बड़ी जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ उसने अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने 1986 में लीड्स में 279 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने अपनी सबसे बड़ी छह जीत में से पांच जीत विराट कोहली की अगुवाई में दर्ज की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें