फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षर पटेल को ऋषभ पंत नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने दिया था वसीम भाई का नाम

Fri, 26 Feb 2021 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वसीम अकरम के आर्म बॉल से अक्षर पटेल की तुलना - फोटो : ट्विटर
पिंक बॉल टेस्ट मैच में 11 विकेट चटकाने वाले अक्षर पटेल को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस लोकल ब्वॉय ने पहली पारी में छह तो दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि उनका ध्यान हमेशा विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी पर रहेगा क्योंकि उनके छोटे से टेस्ट करियर में इससे काफी फायदा मिला है। साथ ही साथ उन्होंने ऋषभ पंत के साथ अपने एक मजाकिया किस्से के बारे में भी बात की।
 
विज्ञापन

2 of 4
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर
विकेट के पीछे से अपने मजाकिया कमेंट्स के लिए मशहूर हो रहे ऋषभ पंत कई बार वसीम भाई भी बोलते नजर आते हैं। जब अक्षर पटेल से इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने मैच के बाद मुरली कार्तिक से इस नए निकनेम के कारण का खुलासा किया। 27 वर्षीय बाएं हाथ के स्लो आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने कहा कि जब भी वो आर्म बॉल डालते हैं तो ऋषभ पंत को वसीम अकरम की याद आती है।
विज्ञापन

3 of 4
वसीम अकरम के आर्म बॉल की अक्षर से तुलना - फोटो : ट्विटर
बकौल अक्षर, 'सबसे पहले मुझे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) ने यह नाम दिया। ऋषभ पंत ने जब ये सुना तो वो मुझे इसी नाम से बुलाने लगा। मैंने आर्म बॉल डालना खुद से सीखा है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में मैं एक तेज गेंदबाज हुआ करता था। इसी वजह से मेरी गेंदबाजी थोड़ी तेज रहती है। मैंने एनसीए में वेंकटपति राजू सर के साथ काफी मेहनत की। मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजी का अनुभव होने की वजह से मुझे आर्म बॉल करने में काफी मदद मिली।'
विज्ञापन

4 of 4
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @BCCI
पटेल ने कहा, ‘मैं ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं इसी फॉर्म को जारी रखना चाहता हूं। मैं खुश हूं कि अगर मैं बल्ले से योगदान नहीं कर पाऊं तो मैं गेंद से ऐसा करूं। मेरी मजबूती विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करना है। मैं जितनी ज्यादा हो सके, डॉट गेंद डालना चाहता हूं ताकि बल्लेबाजों को मुश्किल हो।’ आपको बता दें कि भारत ने अहमदाबाद में खेले गए डे नाईट टेस्ट में इंग्लैंड को दूसरे ही दिन 10 विकेट से हरा दिया और चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें