फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फॉर्म पर भड़के रहाणे, बोले- पिछले 15 मैचों के रिकॉर्ड की जांच कर लें

Fri, 12 Feb 2021 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर जब उनसे उनके फॉर्म को लेकर सवाल किया गया तो वह भड़क उठे।
 
विज्ञापन

2 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter
रहाणे ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम लगभग दो वर्षों के बाद घरेलू मैदान पर टेस्ट खेल रहे है। अगर आप पिछली घरेलू श्रृंखला के स्कोर को देखेंगे तो शायद वहां कुछ बड़ा स्कोर मिल जाए।'
विज्ञापन

3 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@ICC
उन्होंने कहा, 'यह किसी व्यक्तिगत प्रदर्शन की जगह टीम के प्रदर्शन के बारे में है और मेरा ध्यान इस पर रहता है कि मैं टीम के लिए योगदान कैसे कर सकूं। अगर आप पिछले 10-15 टेस्ट मैचों के आंकड़े देखेंगे तो शायद आपको कुछ रन दिख जाएं।' पिछले 15 टेस्ट में लगभग 1000 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, 'बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है, इस पर मेरा ध्यान नहीं रहता है।'

4 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि पहले टेस्ट में खिलाड़ियों का बॉडी लैंग्वेज (भाव-भांगिमा) सकारात्मक नहीं लग रही थी क्या यह कप्तानी में बदलाव के कारण था। उन्होंने कहा, 'खेल में जब आपकी ऊर्जा थोड़ी कम हो जाए तो ऐसा होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि यह कप्तानी में बदलाव के कारण हुआ है। मैंने पहले भी कहा है कि विराट हमारे कप्तान है और रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'अगर आप खोद कर कुछ मसाला निकालना चाह रहे है तो, दुर्भाग्य से आपको वह नहीं मिलेगा। बॉडी लैंग्वेज के नकारात्मक होने के कई कारण होते है पहले टेस्ट में शुरूआती दो दिनों के विकेट के कारण ऐसा हो सकता है। कई और कारण भी हो सकते है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें