ऋषभ पंत
- फोटो : social media
पंत ने 118 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2018 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरा टेस्ट शतक इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 (सिडनी) में लगाया था।