मैच रोमांचक मोड़ पर। इंग्लैंड को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 9 रन की दरकार
हार्दिक पांड्या ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में महज छह रन दिए और एक विकेट भी लिया। हार्दिक ने चार ओवर में 16 रन देकर आज दो विकेट चटकाए। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 153/7, क्रिस जॉर्डन (9*), जोफ्रा आर्चर (0*)
मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। आखिरी की 36 गेंदें बाकी हैं और इंग्लैंड को जीत के लिए 54 रनो की दरकार है। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 132/4, बेन स्टोक्स (41), इयोन मॉर्गन (1*)
श्रेयस अय्यर ने 18वें ओवर में जॉर्डन की धुनाई की. इस ओवर में टीम इंडिया को 18 रन मिले। 18 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 167/5, श्रेयस अय्यर (36*), हार्दिक पांड्या (9*)
भारत की तरफ से ऋषभ पंत एक बार फिर से बड़ी खेलने में नाकाम हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपनी गेंद पर बोल्ड किया। पंत 23 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 149/5, श्रेयस अय्यर (25*), हार्दिक पांड्या (2*)
सूर्यकुमार यादव ने दूसरे ही मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक जड़ दिया है। छक्के के साथ पारी की शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने महज 28 गेंदों में ही 50 रन बना लिए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार बल्लेबाजी कर रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार किसी भी तरह की ढिलाई की मूड में नहीं हैं। उन्होंने 24 गेंदों में 39 रन बना लिए हैं। 11 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 79/3, सूर्यकुमार यादव (39*), ऋषभ पंत (5*)
रोहित का विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने रनों की गति बरकरार रखते हुए एक अच्छी साझेदारी कर ली है। सात ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 59/1, केएल राहुल (14*), सूर्यकुमार यादव (28*)
छह ओवर का खेल पूरा यानी पहला पावरप्ले समाप्त। भारत ने इस बार अच्छे रन बनाए हैं। छह ओवर की समाप्ति के बाद भारत को स्कोर: 45/1, केएल राहुल (12*), सूर्यकुमार यादव (16*)
रोहित शर्मा एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपनी चाल में फंसाया। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आर्चर ने धीमी गेंद फेंकी जिसपर रोहित ने फॉलो थ्रू में उन्हें आसान कैच दे दिया। आउट होने से पहले रोहित ने 12 गेंदों में 12 रन बनाए। चार ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 27/1, केएल राहुल (7*), सूर्यकुमार यादव (6*)
भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरूआत की है वहीं इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद के हाथों में गेंदबाजी की कमान।
भारत की प्लेइंग XI:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, राहुल चाहर।
इंग्लैंड के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आज अपना 50वां टी-20 मुकाबला खेलने उतर रहे हैं।
भारत के स्टार तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग टी नटराजन अपना क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं, इसके साथ ही वह टीम के साथ भी जुड़ गए हैं।