फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd T20i: टीम इंडिया का पलटवार, विराट-ईशान की फिफ्टी से इंग्लैंड को धोया

Sun, 14 Mar 2021 10:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 164 रनों के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने विराट कोहली और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:32 PM, 14-Mar-2021

भारत की 'विराट' जीत

भारतीय टीम ने सीरीज में जबरदस्त पलटवार करते हुए दूसरा टी-20 अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने सभी क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के भारतीय बल्लेबाजों ने इस बार तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 

मैच की बात करें तो रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 164 रनों के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने विराट कोहली (73*) और ईशान किशन (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

10:22 PM, 14-Mar-2021

24 गेंदों में 18 रन की दरकार

भारतीय टीम को अब दूसरा टी-20 जीतने के लिए 24 गेंदों में 18 रनों की जरूरत है। भारत की तरफ से कप्तान कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद

10:20 PM, 14-Mar-2021

बाल-बाल बचे विराट

विराट कोहली स्टंपिंग होने से बचे। आदिल रशीद की 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट आगे बढ़कर खेलना चाहते थे लेकिन वह मिस कर गए। पीछे मौजूद जोस बटलर ने स्टंपिंग की अपील की। हालांकि थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आवर करार दिया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 147/3, विराट कोहली (56*), श्रेयस अय्यर (6*)

विज्ञापन
10:17 PM, 14-Mar-2021

भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 22 रन की जरूरत

15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है भारतीय टीम ने 143 रन बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 22 रन की दरकार। भारत का स्कोर: 143/3, विराट कोहली (54*), श्रेयस अय्यर (4*)

10:15 PM, 14-Mar-2021

विराट की कप्तानी पारी

कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली है। पहले टी-20 में शून्य पर आउट होने वाले विराट ने यहां महज 35 गेंदों में अपना 26वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने टॉम कुरेन की गेंद पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन
10:10 PM, 14-Mar-2021

ऋषभ पंत की तूफानी बल्लेबाजी

भारत का तीसरा विकेट गिरा। ऋषभ पंत तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। आउट होने से पहले पंत ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 133/3, विराट कोहली (46*), श्रेयस अय्यर (2*)

10:06 PM, 14-Mar-2021

भारत को 42 गेंदों में अब 46 रनों की जरूरत

विराट और ऋषभ भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 119/2, विराट कोहली (44*), ऋषभ पंत (16*)

10:02 PM, 14-Mar-2021

भारत के 100 रन पूरे

भारतीय टीम ने 11.1 ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। ईशान किशन के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर पहुंचे। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 111/2, विराट कोहली (42*), ऋषभ पंत (10*)

09:58 PM, 14-Mar-2021

ईशान किशन का शानदार डेब्यू

बाएं हाथ के 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में ही तूफ़ान पारी खेल दी। रशीद की ओवर में लगातार दो छक्के लगाने के बाद वे एलबीडब्ल्यू आउट हुए। ईशान ने आउट होने से पहले 32 गेंदों में 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए।  

09:49 PM, 14-Mar-2021

किशन का तूफानी अर्धशतक

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में धुआंधार पारी खेली। उन्होंने अपने पहले ही मैच में महज 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। किशन ने आदिल रशीद की गेंद पर छक्के के साथ अपना पहल अर्धशतक पूरा किया।
 

09:38 PM, 14-Mar-2021

भारत ने दो ओवर में जुटाए 33 रन 

किशन और विराट ने छठे और सातवें ओवर में पहले टॉम कुरेन और फिर बेन स्टोक्स के खिलाफ जमकर रन बटोरे। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर दो ओवर में 33 रन जुटाए। सात ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 67/1, ईशान किशन (34*), विराट कोहली (31*)

09:36 PM, 14-Mar-2021

भारत के 50 रन पूरे

टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन ने पूरी तरह से आक्रामक रूह अपना लिया है। दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। छह ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 50/1, ईशान किशन (27*), विराट कोहली (22*)

09:22 PM, 14-Mar-2021

किशन और विराट क्रीज पर

केएल राहुल के शुरुआती झटके से उबरने की कोशिश में टीम इंडिया। भारत की तरफ से ईशान किशन और कप्तान कोहली पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। चार ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 22/1, विराट कोहली (10*), ईशान किशन (11*)

09:10 PM, 14-Mar-2021

दूसरे ओवर में भारत का खाता खुला

ईशान किशन और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद। दो ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 6/1, ईशान किशन (5*), विराट कोहली (1*)

09:08 PM, 14-Mar-2021

ईशान किशन ने चौके से खोला खाता

ईशान किशन ने डेब्यू मैच में चौके से अपना खाता खोला है। उन्होंने पारी की दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ चौके से शुरुआत की।

09:06 PM, 14-Mar-2021

केएल राहुल फिर फ्लॉप

भारत की एक बार फिर से खराब शुरुआत हुई है। भारतीय पारी के पहले ही ओवर में केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें ओवर की आखिरी गेंद पर सैम कुरेन ने जोस बटलर के हाथों कैच करवाया। इंग्लैंड का पहला ओवर मैडेन गया।

09:02 PM, 14-Mar-2021

भारतीय पारी शुरू

भारत की तरफ से दूसरे टी-20 में नई सलामी जोड़ी उतरी है। टी-20 डेब्यू कर रहे ईशान किशन और केएल राहुल भारत की तरफ से पारी की शुरुआत कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 165 रन बनाने हैं।

08:52 PM, 14-Mar-2021

भारत को 165 रन का लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 164 रनों पर रोक दिया। दूसरा टी-20 मैच जीतने के लिए अब टीम इंडिया को 165 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय ने सर्वाधिक 46 रन बनाए जबकि भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो तो भुवनेश्वर और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट हासिल किए।
 

08:40 PM, 14-Mar-2021

18 ओवर्स का खेल खत्म

18 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर: 149/5, बेन स्टोक्स (14*), सैम कुरेन (2*)

08:36 PM, 14-Mar-2021

इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान इयोन मॉर्गन के रूप में इंग्लैंड के पांचवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने मॉर्गन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। मॉर्गन 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरा उन्होंने चार चौके लगाए।  

08:33 PM, 14-Mar-2021

17 ओवर्स का खेल खत्म

17 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर: 142/4, इयोन मोर्गन (28*), बेन स्टोक्स (9*)

08:29 PM, 14-Mar-2021

15 ओवर का खेल खत्म

इंग्लैंड की पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं। इंग्लैंड की टीम ने चार विकेट गंवाकर 129 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की तरफ से फिलहाल कप्तान इयोन मोर्गन और बेन स्टोक्स मैदान में हैं। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में दो विकेट चटकाए हैं।

08:23 PM, 14-Mar-2021

सुंदर ने लिया दूसरा विकेट

वाशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर से टीम की बड़ी सफलता दिलाई है। सुंदर ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में जोनी बेयरस्टो का विकेट हासिल किया। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो उठाकर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और डिप स्क्वायर लेग पर खड़े सूर्यकुमार यादव ने दो बार में उनका कैच पकड़ा। बेयरस्टो 15 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।

08:08 PM, 14-Mar-2021

जेसन रॉय अर्धशतक से चूके

भारतीय टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। शानदार फॉर्म में दिख रहे जेसन रॉय को वाशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया है। सुंदर ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट करवाया। रॉय 35 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे।  

07:58 PM, 14-Mar-2021

10 ओवर का खेल खत्म

पहली पारी में 10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। इंग्लैंड की टीम ने जहां 83 रन बनाए हैं वहीं भारत ने भी बटलर और मलान के रूप में दो सफलता हासिल की है। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 83/2, जेसन रॉय (44), जोनी बेयरस्टो (5*)

07:48 PM, 14-Mar-2021

युजवेंद्र चहल की फिरकी में फंसे मलान

युजवेंद्र चहल ने अपने दूसरे ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल की। आठवें ओवर की उनकी दूसरी गेंद पर मलान स्वीप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद सीधा उनका पैड पर लगी। भारत ने अपील किया लेकिन अंपायर अनिल चौधरी ने नॉट आउट दिया। हालांकि विराट कोहली ने तुरंत ही रिव्यू लिया और भारत को दूसरी सफलता मिल गई। मलान 23 गेंदों में 24 रन बनाए।

07:37 PM, 14-Mar-2021

गेंदबाजी में बदलाव

भारत की तरफ से सातवां ओवर लेकर आए हैं स्पिनर युजवेंद्र चहल। भारतीय स्पिनर ने शुरुआत की चार गेंदों में अच्छी गेंदबाजी की मगर पांचवीं गेंद पर रॉय ने उन्हें छक्का जड़ दिया। चहल ने अपने पहले ओवर में सात रन खर्चे। सात ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 51/1, जेसन रॉय (26*), डेविड मलान (18*)

07:35 PM, 14-Mar-2021

छह ओवर की समाप्ति

इंग्लैंड की टीम ने पहले झटके से उबरते हुए छह ओवर में बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के अच्छे रन बना लिए हैं। रॉय और बटलर दोनों अब तक दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़ चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर: 44/1, जेसन रॉय (20*), डेविड मलान (18*)

07:23 PM, 14-Mar-2021

इंग्लैंड की टीम पहले विकेट के झटके से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। जेसन रॉय और डेविड मलान किसी भी तरह से भारतीय गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दे रहे। चार ओवर की समाप्ति के बाद, इंग्लैंड का स्कोर: 30/1, जेसन रॉय (15*), डेविड मलान (11*)

07:09 PM, 14-Mar-2021

मैच का पहला छक्का

दूसरे ही ओवर में जेसन रॉय ने मैच का पहला छक्का जड़ा। भारत की तरफ से वाशिंगटन दूसरा ओवर लेकर आए। लेकिन ओवर की पहली ही गेंद पर रॉय ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

07:04 PM, 14-Mar-2021

भुवनेश्वर ने किया बटलर का शिकार

इंग्लैंड को पारी की तीसरी ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर एलबीडब्लू आउट होकर पवेलियन लौट गए। बटलर इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पहले ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 5/1, जेसन रॉय (1*), डेविड मलान (4*) 

06:59 PM, 14-Mar-2021

मैच शुरू

इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय और जोस बटलर कर रहे हैं पारी की शुरुआत। जबकि भारत की तरफ से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

06:50 PM, 14-Mar-2021

बल्लेबाजी को मजबूती देने की कोशिश 

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहले टी-20 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इसको मद्देनजर रखते हुए टीम इंडिया ने इस बार एक गेंदबाज को हटाकर बल्लेबाज को मौका दिया है। प्लेइंग इलेवन में स्पिनर अक्षर पटेल की जगह पर दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। 

06:41 PM, 14-Mar-2021

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जोनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जोर्डन, आदिल रशिद, टॉम कुरेन

06:40 PM, 14-Mar-2021

भारतीय प्लेइंग XI

इशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल
 

06:35 PM, 14-Mar-2021

टीम इंडिया में दो बदलाव

भारतीय टीम को दो बड़े बदलाव किए गए हैं। शिखर धवन की जगह पर ईशान किशन और अक्षर पटेल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन और केएल राहुल भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करेंगे। 

06:32 PM, 14-Mar-2021

टॉस रिपोर्ट

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसका मतलब है कि दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
 

06:25 PM, 14-Mar-2021

पिच रिपोर्ट

पहले मैच की तुलना में आज पिच पर कम घास छोड़ी गई है। पिच की सतह भी सख्त है, इसका मतलब तेज गेंदबाजों को एक बार फिर से फायदा देखने को मिल सकता है। बल्लेबाजी के लिए पिच आज भी बेहतर है लेकिन शुरुआती कुछ घंटें में थोड़ा संभलकर खेलना होगा। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा यानी टॉस आज भी अहम होगा।

06:13 PM, 14-Mar-2021

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन करेंगे डेब्यू

सूर्यकुमार यादव और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज के मैच में डेब्यू कर रहे हैं। मैच से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को कप्तान कोहली ने भारतीय टीम की टोपी पहनाई। इन दोनों खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने से यह तय हो चुका है कि दूसरे टी-20 में टीम इंडिया की प्लेइंग में बदलाव देखने को मिलेंगे।
 

06:10 PM, 14-Mar-2021

नई रणनीति से उतर सकते हैं विराट

पहले मैच में तीन स्पिनर के साथ खेलने का विराट का मास्टर प्लान पूरी तरह से फेल रहा था, ऐसे में कप्तान कोहली प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं. चहल या अक्षर में से किसी एक की जगह तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मौका मिल सकता है। शार्दुल ठाकुर और चोट से वापसी कर रहे भुवी ने पिछले मैच में तेंज गेंदबाजी का मोर्चा संभाला था। गेंदबाजों के पास पहले मैच में कुछ था ही नहीं क्योंकि रन बहुत कम बने थे। 

05:31 PM, 14-Mar-2021

IND vs ENG 2nd T20i: टीम इंडिया का पलटवार, विराट-ईशान की फिफ्टी से इंग्लैंड को धोया

नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया दमदार वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी पर पहुंचना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम इयोन मोर्गन के नेतृत्व में मैच जीतकर सीरीज में मजबूत बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें