टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज इशान किशन ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने चौके-छक्के की बरसात करते हुए 28 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 10वें ओवर (आदिल राशिद) की पहली व दूसरी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए।
उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इशान ने कुल 32 गेंदों में 56 रन की शानदार अर्धशकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ 94 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से डेब्यू टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए।
युवराज और हरभजन ने की तारीफ