फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: कप्तानी में विराट का एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Sun, 14 Mar 2021 09:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में खास उपलब्धि हासिल की। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 12000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15440 रन बनाए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के बतौर कप्तान 14878 रन हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
बता दें कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए विराट को 12 रन की दरकार थी, जिसे भारतीय कप्तान ने 4.1 ओवर्स में चौके के साथ हासिल किया। इसके साथ ही वह बतौर कप्तान सबसे तेज 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने पोंटिंग और स्मिथ को भी पछाड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट ने 226 पारियों में यह कमाल कर दिखाया है। वहीं, पोंटिंग ने बतौर कप्तान 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए 282 पारियों का सहारा लिया था, जबकि स्मिथ ने 293 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 49 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार के आंकड़े को छुआ। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।   
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
वहीं, विराट कोहली ने 14.3 ओवर में छक्के के साथ अपना 26वां अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि रोहित के नाम टी-20 में 21 अर्धशतक दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें