विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट ने 226 पारियों में यह कमाल कर दिखाया है। वहीं, पोंटिंग ने बतौर कप्तान 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए 282 पारियों का सहारा लिया था, जबकि स्मिथ ने 293 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 49 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार के आंकड़े को छुआ। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।