फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटक वनडे के साथ भारत ने जीती सीरीज, युवी मैन ऑफ द मैच

Thu, 15 Jun 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन हरा कर मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली है। 382 रनों के लक्ष्य का पीछा करती इंग्लैंड ने मैच में रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया मगर 366 रन ही बना पई। इंग्लैंड के लिए कप्तान ऑयन मॉर्गन ने 102 रन बनाए। इसके अलावा जेसन रॉय (82), जो रूट (54) और मोइन अली (55) ने अर्धशतक जड़ा। 150 रनों की पारी खेलने के लिए युवराज सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


भारत के लिए अश्विन ने बीच के ओवरों में धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। बुमराह को 2 विकेट मिले, मगर मॉर्गन को रनआउट कर उन्होंन मैच का रुख ही बदल दिया। इससे अलावा भुवनेश्वर और जडेजा को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी, मगर कटक में भारत अजेय रहा है।

SCORECARD

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने लिए युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार शतकों की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 381 रन बनाए। जड़े। युवराज ने 127 गेंदों में 21 चैकों और 3 छक्कों की मदद से 150 रन बनाए। यह युवराज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। धोनी ने भी अपने हाथ खोले और 122 गेंदो में 10 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 134 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


इसके अलावा जाधव ने 22 पांड्या ने 19 और जडेजा ने 16 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स के अलावा कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका। वोक्स ने रन देकर 4 विकेट लिए। प्लंकेट ने भले ही दो विकेट लिए हों, मगर अपने 10 ओवर में 91 रन लुटा गए। बेन स्टोक्स और जेक बॉल खासे महंगे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें