फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के प्रदूषण से रोहित शर्मा को नहीं है कोई परेशानी

Thu, 31 Oct 2019 07:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला तीन नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वक्त दिल्ली का मौसम प्रदूषण के लिहाज से काफी खराब है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को इससे कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन


रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें राजधानी के मौसम से कोई परेशानी नहीं है। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट की जगह टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।  

रोहित ने गुरुवार को एक कार्यक्रम से इतर कहा, 'मैं अभी उतरा हूं (हवाई जहाज से) और मेरे पास यहां के मौसम का मूल्यांकन करने का समय नहीं था। जहां तक मुझे पता है कि मैच तीन नवंबर को होना है और यह होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'जब हम यहां (श्रीलंका के खिलाफ) टेस्ट मैच खेले थे तो हमें कोई समस्या नहीं हुई थी। मुझे पहले भी कोई समस्या नहीं हुई थी और अब भी नहीं है।' बात दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को साफ कर दिया कि भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल पूर्व निर्धारित योजनाओं के तहत दिल्ली में ही खेला जाएगा।

दरअसल, दिल्ली में हवा की क्वॉलिटी का स्तर लगातार खराब बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में यह 'गंभीर' स्थिति तक पहुंच गया है। कई लोगों ने बीसीसीआई से मैच को दिल्ली से शिफ्ट की भी मांग की थी। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने भी बुधवार को कहा कि प्रदूषण क्रिकेट मैच से बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें