निदाहास ट्रॉफी के फाइनल टी20 मैच में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के साथ ही दिनेश कार्तिक दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिसने अंतिम बॉल पर 5 या इससे ज्यादा रन की जरुरत होने पर छक्का मारकर मैच जिताया हो। अपने इस छक्के से उन्होंने 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलसेकरा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी के छक्का मारकर वर्ल्ड कप जीताने वाले क्षण की याद दिला दी।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में कार्तिक ने महज 8 गेंदो पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 29* रन की यादगार पारी खेलकर टीम इंडिया को इस रोमांचक मैच में 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कार्तिन को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कार्तिक की इस बार पर एक ओर जहां सभी प्रशंसा करते हुए थक नहीं रहे हैं, वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी फैंस उनकी इस पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।