फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट की गवाह बनेंगी ममता और हसीना, प्रेसिडेंट बॉक्स में एक साथ देखेंगी मैच

Wed, 13 Nov 2019 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेख हसीना और पश्चिम बंगाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 नवंबर से ईडन गार्डन पर शुरू हो रहे भारत के पहले दिन रात्रि के ऐतिहासिक टेस्ट में ईडन पर रिवायती घंटी बजाने के बाद साथ में बैठकर मैच देख सकती हैं।

विज्ञापन


बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन की अगुआई में चार दिवसीय दल ने मंगलवार को ईडन गार्डन और प्रधानमंत्री तथा उनके 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बैठने की व्यवस्था का मुआयना किया। कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश की पीएम एक दिन के लिए आएंगी और रिवायती घंटी बजाने के बाद कुछ देर मैच देखेंगी। 

इसके बाद वह आठ बजे फिर आएंगी जब बंगाल क्रिकेट संघ उन्हें सम्मानित करेगा। हसन ने यह नहीं बताया कि ममता और हसीना साथ में मैच देखेंगी या नहीं लेकिन कैब अधिकारी ने संकेत दिया कि दोनों बी सी राय क्लब हाउस पर प्रेसिडेंट बाक्स में साथ बैठ सकती हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर , राहुल द्रविड़, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन समेत कैब के तमाम पदाधिकारी मौजूद होंगे। ब्रेक के दौरान चैट शो भी करने की योजना है जिसमें गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण होंगे ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें