इससे पहले बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास (7) भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच केदार जाधव को अपना कैच दे बैठे। इसके बाद अगले ही ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जुसप्रीत बुमराह ने नजमुल हुसैन (7) को क्रीज से चलता कर दिया। बुमराह की गेंद नजमुल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे स्लिप पर खड़े शिखर धवन के हाथों में चली गई।
इसके बाद रविंद्र जडेजा ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (17) को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने मुश्फिकुर रहीम के साथ 26 रन की साझेदारी की।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद मिथुन (9) भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह टीम में आने वाले रविंद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। बांग्लादेश को पांचवां झटका उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम के रूप में लगा। मुश्फिकुर (21) को युजवेंद्र चहल ने दीपक चहर के हाथों कैच आउट करवाया।
बांग्लादेश को छठा झटका उनके सबसे धाकड़ बल्लेबाज महमदुल्ला के रूप में लगा। महमदुल्लाह (25) को भुवनेश्वर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में महमदुल्ला के साथ टिक कर खेल रहे मोसाद्देक होसैन भी जडेजा का शिकार हो गए। जडेजा ने मोसाद्देक (12) को एमएस धोनी के हाथों कैच आउट करवाया।
इसके बाद 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने बांग्लादेश को आठवां झटका दिया। उन्होंने कप्तान मशरफे मुर्तजा (26) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। मुर्तजा ने ईठवें विकेट के लिए मेंहदी हसन के साथ 66 रन की साझेदारी की।
वहीं, 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मेहंदी हसन को धवन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। हसन 50 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश का आखिरी विकेट मुस्ताफिजुर रहमान (3) के रूप में गिरा। मुस्ताफिजुर को बुमराह ने शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया है। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अपनी टीम में दो बदलाव करते मुश्फिकुर रहीम और मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है, मोमिनुल हक और अबु हैदर रोनी को बाहर बैठना पड़ा है।
एशिया कप में अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतने वाली टीम इंडिया के इरादे बेहद बुलंद होंगे, तो वहीं अफगानिस्तान के हाथों करारी हार मिलने के बाद बांग्लादेश के सामने वापसी करने की चुनौती होगी। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में पहले हांगकांग और उसके बाद पाकिस्तान क धूल चटाई थी।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें:
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।
बांग्लादेश: लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।