फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बांग्लादेश से हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां-कैसे देखें LIVE मैच

Thu, 07 Nov 2019 07:34 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पहले मैच में सात विकेट से मिली हार के बाद भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। दिल्ली में भारत के पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने आठ, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ एक मुकाबले जीते हैं। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें दूसरे टी-20 में जीत दर्ज कर हिसाब बराबर करने पर होगीं। आगे जानिए कब-कहां और कैसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग...

विज्ञापन

 

यह मैच कब होगा?

भारत-बांग्लादेश के बीच यह मैच सात नवंबर, दिन गुरुवार को खेला जाएगा।
 

यह मैच कहां होगा?

दूसरा टी-20 राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।

किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण?

लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा।

कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। वैसे पल-पल की अपडेट और लाइव कमेंट्री आपको amarujala.com पर भी देखने को मिलेगी।
 
विज्ञापन

संभावित टीमः

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर।

बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शाइफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें