टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद अब भारत-ऑस्ट्रेलिया की निगाहें टेस्ट मैच की ओर है। चार टेस्ट मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में होगा। इसके पहले बुधवार से एक अभ्यास टेस्ट मैच भी होना है, जो शायद बारिश की भेंट चढ़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
team india practice
एडिलेट टेस्ट मैच से ठीक पहले भारतीय टीम नेट्स पर जमकर पसीना बहाते नजर आई। थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने के सामने सभी प्रमुख बल्लेबाजों ने अभ्यास किया। बल्लेबाजों ने ऑफ स्पिन के खिलाफ भी खास तैयारी की है। वाशिंगटन सुंदर 29 नवंबर तक टीम को अभ्यास कराने के लिये यहां मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 4
virat kohli nets
विराट कोहली ने सबसे पहले थ्रो डाउन पर अभ्यास किया और फिर स्पिन नेट पर चले गए। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने लंबा अभ्यास किया और कुलदीप यादव की लेग स्पिन का सामना किया। ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल और हनुमा विहारी सबसे आखिर में नेट सत्र से निकले।