फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का जोरदार छक्का और बाउंड्री पर खड़े सुरक्षाकर्मी का शानदार कैच, VIDEO दिल जीत लेगा

Mon, 26 Nov 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिडनी टी-20 में जब विराट कोहली एंड ब्रिगेड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक अहम मुकाबले को अपने नाम किया तो पूरी दुनिया खुशी से झूम उठी। सिडनी के मैदान में भारतीय फैंस की मौजूदगी देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि यह मैच भारत के बाहर हो रहा है। भारतीय टीम के खेल का फैंस ने जमकर आनंद लिया, इसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, रोमांच से भरे इस मैच में कभी भारतीय टीम आगे दिखती तो कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पलटवार करते। मैच जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था रोमांच की हदें भी उछाल मार रही थी। क्रीज पर विराट कोहली और दिनेश कार्तिक की जोड़ी जम चुकी थी। तभी विपक्षी कप्तान आरोन फिंच ने चाल चली।
विज्ञापन

3 of 6
फिंच ने ग्लेन मैक्सवेल को गेंद थमा दी ताकि वो इस साझेदारी को तोड़ सकें। मगर विराट तो कुछ और ही सोचकर मैदान पर उतरे थे। तीसरी गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर एक शानदार छक्का जड़ा। गेंद बाउंड्री पार जा चुकी थी तभी वहां खड़े एक सुरक्षाकर्मी ने गेंद को हवा में ही लपक लिया।

4 of 6
रीप्ले में दिखा कि इस गार्ड के हाथों से कैच छूट ही गया था लेकिन जैसे-तैसे उन्होंने गेंद को जमीन पर गिरने नहीं दिया। सफलतापूर्वक कैच लेने के बाद गार्ड के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। इसके बाद तो स्टेडियम में मौजूद हर एक फैन सुरक्षाकर्मी के इस प्रयास का मुरीद हो गया।

ये देखिए उस कैच का वीडियो..
 
विज्ञापन

5 of 6
बताते चलें कि तीन मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओ ने भारतीय टीम के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया जवाब देने उतरी और 67 रन पर उसको रोहित शर्मा और शिखर धवन के रूप में दो झटके लग गए जबकि लोकेश राहुल (14) और ऋषभ पंत (0) भी सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे। मगर कप्तान विराट कोहली (41 गेंदों पर नाबाद 61 रन) और दिनेश कार्तिक (18 गेंदों पर नाबाद 22 रन) ने दो गेंद रहते ही टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें