फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: 'विराट ब्रिगेड' को पलटवार की दरकार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 आज

Fri, 23 Nov 2018 05:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs aus
विज्ञापन

पहले मैच में मिली हार से स्तब्ध भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच में वापसी के लिए टीम संयोजन में बदलाव पर विचार कर सकती है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


लगातार सात द्विपक्षीय टी-20 शृंखलाएं जीत चुकी विराट कोहली की टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी और इसके लिए गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी संयोजन दोनों में बदलाव किए जा सकते हैं। सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में पलटवार की जरूरत है। 

लोकेश राहुल के खराब फॉर्म के मद्देनजर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पहले टी-20 में नाबाद 101 रन बनाने के बाद से राहुल अगले छह मैच में 30 रन के पार भी नहीं जा सके हैं। टीम प्रबंधन ने मनीष पांडेय को बाहर रखकर उन्हें तीसरे नंबर पर बरकरार रखा है जबकि कोहली खुद चौथे नंबर पर उतर रहे हैं। राहुल को लय हासिल करने की जरूरत है क्योंकि वह टेस्ट शृंखला में भारत के शीर्षक्रम का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन


टीम प्रबंधन गेंदबाजी आक्रमण पर भी दोबारा विचार कर सकता है। हरी-भरी पिच पर क्रुणाल पंडया ने चार ओवरों में 55 रन दे डाले और उन पर छह छक्के पड़े। एमसीजी की पिच भी ऐसी ही रहती है तो कोहली लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उतार सकते हैं जिनका टी-20 क्रिकेट में उम्दा रिकॉर्ड है।

Trending Videos

इतनी करीबी हार के बाद यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन क्या बदलाव करता है क्योंकि टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है। पंड्या को बाहर करने से एक बल्लेबाज कम हो जाएगा और कोहली यह जुआ नहीं खेलना चाहेंगे। इस प्रारूप में भारतीय टीम का दबदबा जुलाई 2017 से जारी है लेकिन इस हार ने  रणनीतिक तैयारियों पर भी विचार करने का दबाव डाला है।  

फील्डिंग में भी करना होगा सुधार  
पहले मैच से पूर्व कोहली ने कहा था कि गलतियों पर अंकुश लगाकर निर्णायक क्षणों में दबाव बनाए रखना जरूरी है। ब्रिसबेन में भारतीय टीम फील्डिंग में भी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी। कोहली ने खुद दो बार गलती की। पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच का कैच छोड़ा और बाद में डीप में फील्डिंग में चूक की।

ऑस्ट्रेलिया में मैदान बड़े होने के कारण चौके लगाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। एकमात्र स्पिनर के रूप में एडम जांपा को उतारना ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदेमंद रहा। पहले मैच में मिली जीत से अब मेजबान टीम के हौसले बुलंद होंगे। इस सप्ताह मेलबर्न में तूफानी हवायें चलती रही है और इस मैच पर भी बारिश की गाज गिर सकती है।

-178: पारियां नंबर तीन क्रम पर खेली हैं विराट कोहली ने जिनमें उनकी औसत 45 रही है। जबकि नंबर तीन के अलावा उनकी औसत 27 है
-06: मैच जीता है तेइस अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया मार्च में हुए बॉल टेम्पिरंग प्रकरण के बाद जिनमें तीन जीते जिम्बाब्वे और यूएई के खिलाफ है  

 
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे्य, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋ षभ पंत, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान) एस्टोन एगर, जैसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स कारे, नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, डीआर्सी शार्ट, बिली स्टानलेक, स्टोइनिस, एंड्रयू टाय, एडम जांपा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें