फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsAus: कंगारुओं ने टी20 में रोका टीम इंडिया का विजय रथ, 8 विकेट से दी मात

Tue, 10 Oct 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : bcci
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया का विजयी रथ रोक दिया। कंगारू टीम ने 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद टीम इंडिया को हराने में सफलता प्राप्त की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 20 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 27 गेंदें शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 साल के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में मात दी। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार सात मैचों में मात दी थी। साल 2012 में कोलंबो में शुरु हुआ जीत का ये सिलसिला गुवाहाटी में आकर थम गया। सीरीज में हार जीत का फैसला 13 अक्टबूर को हैदराबाद में खेले जाने वाले तीसरे और अाखिरी मैच में होगा। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को (4 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट) मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें: वार्नर बोले, वापसी के लिए हमें अब इस तरह खेलना होगा

टीम इंडिया द्वारा जीत के लिए दिए 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। दोनों कंगारू आरंभिक बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। वार्नर 2 रन बनाकर बुमराह का और फिंच 8 रन बनाकर भुवनेश्वर का शिकार बने। 13 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद ट्रेविस हेड और मोइजेस हेनरिक्स ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड 48* और मोइजेस हेनरिक्स 62* रन बनाकर नाबाद रहे।  
विज्ञापन


हेनरिक्स ने 46 गेंदों में चार चौको व इतने ही छक्को की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं हेड ने 34 गेंदों में पांच चौको व एक छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह व भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली 15 अक्‍टूबर को इस बड़े मैच में इन सितारों के सा‌थ टकराएंगे 

इससे पहले टीम इंडिया की पारी 20 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हुई। गुवाहाटी के बारास्पारा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उसका ये फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने मेजबान टीम की शुरुआत बिगाड़ते हुए धडाधड़ चार विकेट झटके। उन्होंने पहले ओवर में रोहित शर्मा (8) और विराट कोहली (0) को अपना शिकार बनाया। 

बेहरेनडोर्फ ने रोहित को LBW जबकि कोहली का कैच अपनी गेंद पर लपका। फिर बेहरेनडोर्फ ने मनीष पांडे (6) को विकेटकीपर टिम पैन के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया। बेहरेनडोर्फ की कहर बरपाती गेंदों के सामने शिखर धवन (2) ने भी हार मान ली। डेविड वार्नर ने पीछे दौड़ते हुए लांगऑफ पर धवन का दर्शनीय कैच लपका। इसके बाद जाधव और एमएस धोनी (13) ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की।

ये भी पढ़ें: मैदान पर सुपरमैन बने वार्नर, लिया धवन का शानदार कैच, देखिए वीडियो

एडम जम्पा ने फिर धोनी को स्टंपिंग करा दिया। जम्पा ने अपने अगले ओवर में केदार जाधव (27) को गूगली पर क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया का छठा विकेट गिराया। जाधव ने अपनी पारी में कुछ आकर्षक शॉट जरूर लगाए, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए। इसके बाद नाथन कोल्टर नाइल ने भुवनेश्वर कुमार (1) को थर्डमैन में मोइजेस हेनरिक्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बेहद कमजोर कर दिया। फिर हार्दिक पांड्या (25) ने भारतीय पारी को संभालते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचाया। मगर स्टोइनिस की गेंद पर वो क्रिस्चियन को कैच थमाकर पवेलियन लौटे।

जसप्रीत बुमराह (7) रनआउट हुए। टाई द्वारा डाले पारी के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव (16) भी पैन को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेहरेनडोर्फ ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। एडम जम्पा ने दो जबकि मार्कस स्टोइनिस, नाथन कोल्टर नाइल और एंड्रू टाई ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें