फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-धोनी और रोहित लिखेंगे रिकॉर्ड्स की नई कहानी, ऑस्ट्रेलिया को याद दिलाएंगे नानी!

Wed, 27 Feb 2019 01:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli rohit sharma ms dhoni
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में आज खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टी-20 के दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी खास मुकाम हासिल कर सकते हैं। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय 'रनबांकुरे' महज 126 रन ही बना पाए थे, ऐसे में पांच मैच की वन-डे सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाज टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
पिछले मैच में बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाने वाले रोहित इस मैच में 'सिक्सर किंग' बनना चाहेंगे। रोहित अबतक 86 टी-20 इंटरनेशनल में 102 छक्के लगा चुके हैं। दो छक्के लगाते ही वे टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा से आगे बस न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (74 पारियों में 103 छक्के) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (52 पारियों में 103 छक्के) ही हैं। दूसरी ओर विराट कोहली और महेंद्र  सिंह धोनी के बीच 50 टी-20 छक्कों की रेस चल रही है।

4 of 5
धोनी जहां अबतक 49 बार गेंद बाउंड्री के ऊपर से उड़ा चुके हैं तो विराट कोहली के नाम 48 छक्के हैं। देखना मजेदार होगी कि दोनों में कौन सा खिलाड़ी पहले 50 छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल करने वाला चौथा भारतीय बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अबतक रोहित शर्मा (102), युवराज सिंह (74), सुरेश रैना (56) ही यह कमाल कर चुके हैं। इन रिकॉर्ड्स के अलावा टीम इंडिया बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज बचाने के लिए उमेश यादव की जगह सिद्धार्थ कौल या फिर ऑलराउंडर विजय शंकर को आजमा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें