भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बल्लेबाज नहीं चले थे और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। अब वेस्टइंडीज को घरेलू श्रृंखला में पटकने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस दौरे को लेकर खास तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शमी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘जहां तक तेज गेंदबाजों का सवाल है तो हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं और कई तरह के वीडियो देख रहे हैं।’
4 of 5
उन्होंने कहा, ‘हमारी रणनीति जितना संभव हो इस श्रृंखला पर ध्यान देने का है क्योंकि हमारा प्रतिद्वंद्वी काफी मजबूत है। हम अपनी लाइन एवं लेंथ सही करने के लिए काम करेंगे।’
शमी ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी के बारे में कहा, ‘अगर वे नहीं खेलते है। तो निश्चित तौर पर उनकी टीम कमजोर होगी लेकिन आखिर में आपको अपनी रणनीति के हिसाब से चलना होता है और अपने मजबूत पक्षों पर काम करना होता है।’