फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मोहम्मद शमी करेंगे खास तैयारी, इस टीम की ओर से बहाएंगे पसीना

Wed, 14 Nov 2018 06:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बंगाल की तरफ से केरल के खिलाफ 20 से 23 नवंबर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुने गए शमी ईडन गार्डन्स में तीसरे दौर के इस रणजी मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन


बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यहां कहा, 'शमी ने खेलने में दिलचस्पी दिखाई है। यह बंगाल की टीम के लिए अच्छी बात है।' 

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलने के बाद लौटे शमी सोमवार को बंगाल रणजी टीम के अपने साथियों से मिलने के लिए पहुंचे। बंगाल यहां मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेल रहा है। 

गांगुली ने कहा, 'हमने पहले मैच से पूर्व ही उसे टीम में रखने के लिए पत्र लिखा था कि लेकिन उसके साथ फिटनेस संबंधी कुछ मसले थे जिनके लिये उसे उपचार करवाना पड़ा। अगर वह खेलता है तो यह अच्छा होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई का निर्देश, शमी रणजी मैच में सीमित गेंदबाजी करें

mohammad shami
बीसीसीआई ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को केरल के खिलाफ रणजी मैच में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने की छूट दे दी है, लेकिन इस शर्त के साथ कि वह पारी में 15-17 ओवर ही गेंदबाजी करेंगे। 

रणजी में शमी के काम का बोझ कम करने का फैसला आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस निर्देश में भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहर्ट को भी शमी की फिटनेस की जानकारी रोजाना मुहैया करने को कहा गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेलना है। बंगाल के इस गेंदबाज को दौरे से पहले फिट रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के बाद विश्राम दिया गया था। 

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है, जिसका आगाज 21 नवंबर से होगा। शमी ने इस साल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 33 विकेट लिये है। बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी से जब बीसीसीआई के निर्देश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। तिवारी ने कहा, 'शमी शानदार गेंदबाज हैं, हमें उसकी योग्यता पर भरोसा है। मुझे नहीं लगता की हमें उससे पारी में 15 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी कराने की जरूरत होगी।'

बंगाल की टीम को इस सत्र में अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। टीम ने एलीट ग्रुप बी में हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश से ड्रॉ खेला, जिससे दो मैचों में उसके छह अंक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें