भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर है। बंगलूरू में खेलें गए दूसरे मैच के दौरान कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टिव स्मिथ के बीच जुबानी जंग देखने को मिला। हालांकि दोनों का विवाद बाद में सुलझा लिया गया। इस विवाद के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल जॉनसन का बड़ा बयान सामने आया है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का कहना है कि विराट कोहली इस सीरीज को लेकर हताश हैं। 35 वर्षिय जॉनसन ने यह बयान भारतीय टीम की बंगलूरू टेस्ट में जीत के बाद दिया। चार मैचों की सीरीज में दोनों टीम 1-1 की जीत से बराबरी पर है। इससे पहले मैच के दौरान भारतीय कप्तान और ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टिव स्मिथ के बीच काफी विवाद हुआ था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच रांची में 16 मार्च को खेला जाएगा। मिचेल जॉनसन का कहना है कि विराट कोहली तीसरे टेस्ट में भी वहीं पुरानी रणनीति अपनाएंगे, जो बंगलूरू टेस्ट में देखने को मिली थी।