फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता जीत की तलाश में उतरेगी धोनी की टीम इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरीज तो पहले ही टीम इंडिया के हाथों से निकल चुकी है। अब तो बात ‘क्लीन स्वीप’ से बचने की है। अभ्यास मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम पहले तीन वनडे मुकाबले गंवाकर 0-3 से पिछड़ चुकी है। धोनी की टीम को जीत की राह की तलाश है जो कहीं गुम हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे में बुधवार को होने वाले चौथे वनडे मैच में दबाव भारतीय गेंदबाजों पर आ गया है जो पिछले तीन मैचों से बड़े लक्ष्य का बचाव नहीं कर पा रहे हैं। पांच मैचों की सीरीज में अब तक भारतीय बल्लेबाजों ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया और पर्थ, ब्रिस्बेन और मेलबन में हुए पिछले तीन मैचों में बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहे लेकिन गेंदबाज कसौटी पर खरे नहीं उतरे। बाकी बचे दो मैचों में भारतीय टीम की प्रतिष्ठा बचाने का दारोमदार गेंदबाजों के प्रदर्शन पर टिका है।
 
कप्तान धोनी ने पहले दो मुकाबलों में हार के बाद तीसरे वनडे में गुरकीरत मान और ऋषि धवन को मौका दिया था। हालांकि मनीष पांडे का हटाया जाना दूरदर्शिता भरा फैसला तो नहीं था क्योंकि पहले दो मैचों में उन्हें एक बार मौका मिला वो भी ‘डेथ ओवरों’ में। अब देखना यह होगा कि चौथे वनडे में अंतिम एकादश में किसे मौका मिलता है।
विज्ञापन

मिस्टर भरोसेमंद अश्विन की हो सकती है वापसी

मेलबर्न में खेले गए पिछले मुकाबले में ओपनर शिखर धवन ने अर्द्धशतक लगाया जो आठ वनडे मैचों में उनका केवल दूसरा अर्द्धशतक था। इससे उनके बाकी बचे दो मैचों में खेलने की संभावनाएं कायम हैं। गुरकीरत मान और मनीष पांडे में से किसी एक को मौका मिल सकता है लेकिन गुरकीरत के साथ गेंदबाजी करने का विकल्प उनका पलड़ा भारी करता है।

वहीं, तीसरे मुकाबले में बाहर बैठे अश्विन का इस मैच में खेलना तय है, पिछले मैच में उनकी कमी बेहद खली थी। वैसे भी अश्विन के लिए आगामी टी-20 सीरीज से पहले सही रिदम पाने के लिए कुछ मैच मिलना फायदेमंद ही साबित होगा। भारतीय टीम की टी-20 की योजनाओं में वह अहम कड़ी हैं।

ऐसे में दो स्पिनरों का खेलना तय लग रहा है। इससे भी ऋषि धवन का दावा कमजोर पड़ रहा है। युवा बरिंदर सरां मेलबर्न में असर नहीं छोड़ पाए थे। ऐसे में उमेश यादव और इशांत के साथ भुवनेश्वर को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

केनबरा में पहली बार होगी ऑस्ट्रेलिया से पहली भिड़ंत

बुधवार को मुकाबला मानुका ओवल में होगा जहां भारतीय टीम इससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया से नहीं भिड़ी है। इससे पहले वह केवल यहां एक बार मैच खेली है 2007-08 की सीबी सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ और उस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। तब टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी थे।

मौजूदा टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और इशांत शर्मा को ही यहां खेलने का अनुभव है। उस समय रोहित और इशांत का पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा था। आठ साल बाद अब वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं। जबकि मनीष पांडे, गुरकीरत मान और ऋषि धवन के रूप में नई खिलाड़ी टीम में पदार्पण कर चुके हैं।

वार्नर-लियोन की वापसी से मेजबान और मजबूत
ऑस्ट्रेलियाई टीम की निगाहें 5-0 से क्लीन स्वीप पर और मनोबल सातवें आसमान पर है। ऐसे में वह 3-0 की अजेय बढ़त के बावजूद कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं होंगे।

ओपनर डेविड वार्नर टीम में वापस लौट आए हैं। मानुका ओवल के पिच को देखते हुए ऑफ स्पिनर नाथन लियोन अंतिम एकादश में शामिल हो सकते हैं। हो सकता है कि मेजबान टीम तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को बाहर बिठा दे जोकि जॉन हेस्टिंग्स और केन रिचर्डसन के मुकाबले रन देने के मामले में थोड़े खर्चीले साबित हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें