81वें ओवर में नटराजन ने संभाली कमान। भारत यहां दिन के खेल के अंतिम ओवर्स में विकेट चाहेगा।
17 रन पर दोनों ओपनर्स को खोने के बाद तीसरे विकेट के लिए लाबुशेन और स्मिथ ने मिलकर 70 रन जोड़े। चौथे विकेट के लिए लाबुशेन और वेड के बीच 113 रन की साझेदारी हुई। अब छठे विकेट के लिए भी 37 रन जोड़े जा चुके हैं। कैमरन ग्रीन और कप्तान टिम पेन आज अपना विकेट नहीं गंवाना चाहेंगे।
बॉल पुरानी हो चुकी है। सीम में भी उभार नहीं। रन बनने में आसानी हो चुकी है, लेकिन दूसरी नई गेंद जल्द ही ली जा सकता है।
70 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 218/5 कैमरन ग्रीन (10) और टिम पेन (0)
शार्दुल ठाकुर की आखिरी गेंद को लाबुशेन ने चौके के लिए मारा, इसी के साथ दोनों खिलाड़ियों के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी। आखिरी 79 गेंदों में 61 रन बने हैं।
पिछले 165 गेंदों में कोई विकेट नहीं गिरा है। 17 रन पर अपने दोनों ओपनर्स को खो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम 185/3 पर पहुंच गई है। विकेट की खोज में भारतीय टीम तेजी से रन दे रही है।
60 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 178/3 मार्नस लाबुशेन (90) और मैथ्यू वेड (34)
57 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 163/3 मार्नस लाबुशेन (78) और मैथ्यू वेड (31)
ब्रिस्बेन टेस्ट में दूसरे सत्र का खेल खत्म
मार्नस लाबुशेन और मैथ्यू वेड अब तेजी से रन जुटा रहे हैं। 51 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 137/3 मार्नस लाबुशेन (56) और मैथ्यू वेड (27)
मार्नस हमेशा भाग्यशाली साबित होते हैं। रहाणे ने पहला कैच छोड़ा था अब गेंद पहले स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा से छिटक गई। उनतक कैरी भी नहीं हुई थी। नटराजन की बढ़िया गेंदबाजी।
भारत के लिए अच्छी खबर। ग्रोइन पकड़कर ओवर अधूरा छोड़ने वाले सैनी मैदान पर वापस लौटे।
38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 100/3 मार्नस लाबुशेन (43) और मैथ्यू वेड (5)
मैच में भारत के दूसरे सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं रोहित शर्मा
नवदीप सैनी की जिस गेंद पर कैच छूटा, उसी बॉल पर उन्हें ग्रोइन की इंजरी उभरी। मैदान छोड़कर पवेलियन लौटे, ओवर की एक गेंद अब भी बाकी है।
गेंद अब पुरानी हो चुकी है। सीम में उभार खत्म और पिच भी सपाट। बल्लेबाजों को अब रन बनाने में बेहद आसानी हो रही है।
27 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 65/2 मार्नस लाबुशेन (19) और स्टीव स्मिथ (30)
22वें ओवर में पहली बार स्पिन आक्रमण
पिछले मैच में डेब्यू करने वाले पेसर नवदीप सैनी को 22वें ओवर की जिम्मेदारी
शार्दुल ठाकुर के छठे ओवर की अंतिम दो गेंदों पर स्टीव के लगातार चौके
19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 57/2 मार्नस लाबुशेन (16) और स्टीव स्मिथ (25)
स्टीव स्मिथ आक्रामक मूड में नजर आ रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों पर दबाव डालने की रणनीति। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 39/2 मार्नस लाबुशेन (8) और स्टीव स्मिथ (15)
पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है। एक बार फिर टीम को संभालने की जिम्मेदारी नंबर तीन और चार बल्लेबाज पर।
भारतीय गेंदबाजों को छह ओवर के बाद अबतक कुल 1.1 डिग्री का स्विंग मिला है, जो खेल के इस पड़ाव पर सीरीज में अबतक का सर्वोच्च है।
मौजूदा भारतीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण का अनुभव कुल जमा महज चार ओवर का है। इतनी युवा टीम इससे पहले कभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं खेली थी। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 10/1 मार्कस हैरिस (3) और मार्नस लाबुशेन (0)
महज दो टेस्ट पुराने, लेकिन मौजूदा भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने डेविड वार्नर को पहले ही ओवर में आउट कर दिया। बेहतरीन गेंद का वार्नर के पास कोई जवाब नहीं। वह पूरी तरह चूके।