फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत ने सिडनी में खेला ऐतिहासिक ड्रॉ, चोटिल टीम इंडिया के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने

Mon, 11 Jan 2021 01:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अश्विन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का जाल - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:56 PM, 11-Jan-2021

सीरीज 1-1 से ड्रॉ, अब विजेता का फैसला ब्रिस्बेन में होगा

12:41 PM, 11-Jan-2021

सिडनी टेस्ट ड्रॉ

आखिरी ओवर का खेल शेष था, उससे ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने हार मान ली। भारत ने ऐतिहासिक ड्रॉ खेला। यह ड्रॉ किसी जीत से कम नहीं। चोट से जूझती हुए भारतीय खिलाड़ियों ने विषम हालातों में मैच बचाया। 131 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 334/5 हनुमा विहारी (23) और रविचंद्रन अश्विन (39)

12:35 PM, 11-Jan-2021

247 गेंद में 50 रन की साझेदारी

हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन अपने टेस्ट करियर की आज सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए। शायद संन्यास के बाद दोनों ही इस मैच को अपने करियर का सबसे यादगार सुखद लम्हा बताएंगे। 130 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 330/5 हनुमा विहारी (19) और रविचंद्रन अश्विन (39)

विज्ञापन
12:25 PM, 11-Jan-2021

अब ऑस्ट्रेलिया को चार ओवर में पांच विकेट चाहिए

रवि अश्विन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। जोश हेजलवुड का बखूबी सामना कर रहा है यह दिग्गज, अपनी सारी बैटिंग स्किल्स का आज उपयोग। वाकई अगर टीम इंडिया चोट से नहीं जूझ रही होती तो आज इतिहास रच देती।

12:16 PM, 11-Jan-2021

अब सिर्फ पांच ओवर का संघर्ष शेष

ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए पांच विकेट चाहिए तो 319/5 खेल रही भारतीय टीम मैच बचाने के लिए पांच ओवर बिना किसी विकेट खोए खेलना चाहेगी।

विज्ञापन
12:05 PM, 11-Jan-2021

टिन पेन ने छोड़ा मैच का तीसरा कैच

बाल-बाल बचे हनुमा विहारी। मिचेल स्टार्क की जबरदस्त गेंद। बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद पीछे गई, लेकिन बदजुबान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का ध्यान कहीं और था, उन्होंने कैच टपका दिया, इससे पहले ऋषभ पंत के दो कैच भी पेन टपका चुके हैं।

12:02 PM, 11-Jan-2021

अश्विन और पेन के बीच जुबानी जंग

11:57 AM, 11-Jan-2021

अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बचा

122 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 319/5 हनुमा विहारी (15) और रविचंद्रन अश्विन (33)

11:46 AM, 11-Jan-2021

33 ओवर झेल चुके अब 11 ओवर का खेल बाकी

भारत को जीत के लिए सिर्फ 88 रन चाहिए, लेकिन उसके खिलाड़ियों की चोट ऑस्ट्रेलिया को खुशकिस्मत बना रही है। हनुमा विहारी हैमस्ट्रिंग में खिंचवा की वजह से रन नहीं भाग रहे और जडेजा तो अंगूठा चोटिल कर पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। वरना भारत टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच देता।

11:37 AM, 11-Jan-2021

आखिरी एक घंटे का खेल शेष

11:31 AM, 11-Jan-2021

भारत को 106 रन तो ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए पांच विकेट की दरकार

अब मैच में सिर्फ 96 गेंदें बाकी है। अगर भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट से नहीं जूझता तो निश्चित तौर पर जीत के लिए जाता। अब सिर्फ 102 रन चाहिए।

11:21 AM, 11-Jan-2021

भारत के 300 रन पूरे

88.2 ओवर में पुजारा के रूप में पांचवां विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम 272/5 से यहां तक पहुंची। हनुमा और अश्विन पिछले 26-27 ओवर से जमे हुए हैं। दोनों के बीच 28 रन की साझेदारी हो चुकी है।

11:13 AM, 11-Jan-2021

2 घंटा 40 मिनट खेलकर हनुमा विहारी ने बनाए 6 रन

हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की वजह से विहारी को धैर्य धरना पड़ा। वह सिंगल-डबल रन नहीं चुरा पा रहे। स्कोरबोर्ड सिर्फ बाउंड्री से चल रहा। यह जिम्मा भी रवि अश्विन के पास।

11:10 AM, 11-Jan-2021

आक्रामक फिल्डिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया

11:06 AM, 11-Jan-2021

भारतीय जांबाजों ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय टीम इस पारी में अबतक 110 ओवर बल्लेबाजी कर चुकी है। खास बात यह है कि 18 साल बाद भारत ने चौथी पारी में 100 से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी की है, इससे पहले लॉर्ड्स में साल 2002 में भारत ने 109.3 ओवर बल्लेबाजी करके 397 रन बनाए थे। तब भारत के लिए अजीत अगरकर ने शतक लगाया था, हालांकि मैच इंग्लैंड ने 170 रन से जीता था।

10:56 AM, 11-Jan-2021

अश्विन आज खेल रहे चौथी पारी की अपनी सबसे लंबी पारी

चोट से जूझ रही भारतीय टीम को अनुभवी स्पिनर अश्विन का सहारा मिलता हुआ। बतौर ओपनर क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले अश्विन ने आज से पहले टेस्ट करियर की चौथी पारी में इतनी गेंदें कभी नहीं खेली।
 

10:49 AM, 11-Jan-2021

अब 25 ओवर में 116 रन बनाने हैं

107 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 291/5 हनुमा विहारी (6) और रविचंद्रन अश्विन (16)

10:40 AM, 11-Jan-2021

चोटिल टीम इंडिया के लिए वायरल होता मीम

10:32 AM, 11-Jan-2021

अश्विन को जीवनदान

बीते कुछ ओवर्स से अश्विन को कई मौके मिले। कंगारू पेसर लगातार बाउंसर्स फेंक रहे हैं। वह भी पूरी जीवटता के साथ टिके हुए हैं। शरीर पर बॉल खा रहे, लेकिन हिम्मत नहीं हार रहे।
 

10:23 AM, 11-Jan-2021

अब भी 123 रन की दरकार

100 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 284/5 हनुमा विहारी (4) और रविचंद्रन अश्विन (11)

10:17 AM, 11-Jan-2021

चोटिल अंगूठे वाले जडेजा को केला छिलकर देते सैनी

10:00 AM, 11-Jan-2021

तीसरे और आखिरी सत्र का खेल शुरू

आज के दिन 36 ओवर बाकी है। टीम इंडिया जीत से 127 रन दूर है। हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन मोर्चा संभाले हुए हैं। ऋषभ पंत ने 97 जबकि चेतेश्वर पुजारा 77 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 148 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

09:49 AM, 11-Jan-2021

मैच का अबतक का लेखा-जोखा

09:39 AM, 11-Jan-2021

दूसरे सत्र का खेल खत्म

चायकाल तक का खेल पूरा हो गया। पहला सेशन भारत के नाम रहा था, लेकिन दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा था। इस सत्र में भारत ने ऋषभ पंत और फिर चेतेश्वर पुजारा के दो बेहद बड़े विकेट गंवाए। 26 ओवर में 74 रन भी बने। भारत को जीत के लिए 127 रन चाहिए। 96 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 280/5 हनुमा विहारी (4) और रविचंद्रन अश्विन (7)
 

09:26 AM, 11-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया ने एक रिव्यू गंवाया, सिर्फ एक ही बचा

09:16 AM, 11-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी

भारत को अभी भी जीत के लिए 135 रन चाहिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपनी विजय से सिर्फ पांच विकेट दूर। क्रीज पर मौजूद हनुमा विहारी फॉर्म में नहीं हैं और अब तो अपनी हैमस्ट्रिंग भी चोटिल कर बैठे। दौड़ने में उन्हें भारी परेशानी। नॉन स्ट्राइक एंड में मौजूद रवि अश्विन हालांकि बल्लेबाजी करना जानते हैं। अब कोई स्पेशलिस्ट बल्लेबाज भारतीय खेमे में मौजूद नहीं। रविंद्र जडेजा अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे हैं। फ्रैक्टर अंगूठे के साथ वह कितना योगदान कर पाएंगे पता नहीं। 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 275/5 हनुमा विहारी (4) और रविचंद्रन अश्विन (2)

09:08 AM, 11-Jan-2021

चेतेश्वर पुजारा आउट

भारत की उम्मीदों को करारा झटका। क्रीज पर जम चुके चेतेश्वर पुजारा को जोश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया, उन्होंने 205 गेंदों में 77 रन बनाए। शानदार लाइन और लेंथ पूरी तरह चूके पुजी। 89 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 272/5 हनुमा विहारी (3) और रविचंद्रन अश्विन (0)
 

09:05 AM, 11-Jan-2021

एक और खिलाड़ी चोटिल, इस बार हनुमा विहारी

रन दौड़ते हुए हनुमा विहारी की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव। टीम फिजियो नितिन पटेल मैदान पर पहुंचे। भारत को 135 रन और चाहिए। 88 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 272/4 चेतेश्वर पुजारा (77) और हनुमा विहारी (3)
 

08:57 AM, 11-Jan-2021

खुशखबरी! चोटिल जडेजा भी बल्लेबाजी के लिए तैयार

08:48 AM, 11-Jan-2021

पुजारा को भी शतक लगाना ही होगा

85 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 264/4 चेतेश्वर पुजारा (71) और हनुमा विहारी (1)

08:39 AM, 11-Jan-2021

पुजारा ने लगातार तीन चौके मारे

ऋषभ पंत जहां से छोड़कर गए थे, लगता है चेतेश्वर पुजारा ने वहीं से शुरू किया। 83वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में पुजारा ने तीन लगातार चौके मारे। बौखलाए पैट कमिंस बदले की आग में जल रहे होंगे। अब 45 ओवर में 145 रन चाहिए। 83 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 262/4 चेतेश्वर पुजारा (70) और हनुमा विहारी (0)

08:34 AM, 11-Jan-2021

नई गेंद भी ले ली गई है

08:30 AM, 11-Jan-2021

हनुमा विहारी नए बल्लेबाज

ऋषभ पंत के रहते भारत जीत के लिए खेल रही थी, लेकिन यहां से खेल का रुख बदलेगा। हनुमा विहार अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को अब साझेदारी गढ़नी होगी।

08:22 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत 97 रन बनाकर आउट

भारत की उम्मीदों को सबसे बड़ा झटका लगा। बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत बड़ा शॉट मारने की फिराक में नाथन लियोन का शिकार हुए। गेंद अच्छे से बल्ले में आई नहीं और कमिंस ने घेरे के भीतर आसान कैच लपका। चोटिल होने के बावजूद 118 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी। भारत को जीत के लिए 157 रन और चाहिए। 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 250/4 चेतेश्वर पुजारा (58)
 

08:20 AM, 11-Jan-2021

भारत के 250 रन पूरे

ओवर की पहली ही गेंद पर पुजारा का शानदार चौका। पसलियों की तरफ आई ग्रीन की शॉर्ट गेंद को पुजारा ने अच्छा सबक सिखाया। जीत के लिए 157 रन की और दरकार।

08:16 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत के दो लगातार चौके

78वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद में कदमों के इस्तेमाल से ऋषभ पंत ने दो लगातार चौके मारे। आज नाथन लियोन की पंत के सामने एक न चल रही। नई गेंद जल्द ही ली जाने वाली है, इससे पहले ऋषभ ज्यादा से ज्यादा रन बटोर लेना चाहते हैं। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 246/3 चेतेश्वर पुजारा (54) और ऋषभ पंत (97)

08:09 AM, 11-Jan-2021

छह साल के बाद पुजारा का चौथी पारी में अर्धशतक

पहली पारी में 50 रन बनाने के लिए 174 गेंदें ली थी, इस बार 170 बॉल्स में पुजारा की फिफ्टी। भारत का स्कोर 227/3
 

08:05 AM, 11-Jan-2021

पुजारा और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिलचस्प कनेक्शन

08:01 AM, 11-Jan-2021

भारत को जीत के लिए 184 रन चाहिए

75 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 223/3 चेतेश्वर पुजारा (48) और ऋषभ पंत (80)
 

07:55 AM, 11-Jan-2021

पुजारा के टेस्ट क्रिकेट में छह हजार रन पूरे

80वें मैच में 48 की औसत से इस बल्लेबाज ने ये रन बनाए। भारत के टॉप-10 में पहुंचने के लिए यहां से 81 रन और बनाने होंगे। अगर भारत का आज का मैच निकालना है तो पुजी को क्रीज पर खड़े रहना बेहद जरूरी। 73 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 217/3 चेतेश्वर पुजारा (47) और ऋषभ पंत (76)
 

07:49 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत को कनकशन

मिचेल स्टार्क की तेज गेंद ऋषभ पंत के हेलमेट में जाकर टकराई। मैच थोड़ी देर के लिए रोका गया। भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह ठीक है। मैच दोबारा शुरू

07:43 AM, 11-Jan-2021

लंच के बाद खेल दोबारा शुरू

07:21 AM, 11-Jan-2021

भारत को जीत के लिए 201 रन और चाहिए

07:15 AM, 11-Jan-2021

पहला सेशन भारत के नाम

07:10 AM, 11-Jan-2021

लंच तक का खेल खत्म

07:04 AM, 11-Jan-2021

भारत की मैच में वापसी हो चुकी है

लंच में सिर्फ चंद ओवर ही शेष है, लेकिन अब तक पंत के साथ पुजारा ने भी सकारात्मकता के साथ बल्लेबाजी की है। भारत का स्कोर 202/3 अब भी जीत के लिए 205 रन चाहिए।

06:57 AM, 11-Jan-2021

पुजारा-पंत के बीच शतकीय साझेदारी

नाथन लियोन को चौका मारकर ऋषभ पंत ने चेतेश्वर पुजारा के साथ अपनी इस साझेदारी को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 192 गेंदों में 100 रन जोड़े।
 

06:50 AM, 11-Jan-2021

गेंद कैरी नहीं हुई, वरना विकेट तय था

06:40 AM, 11-Jan-2021

शुरुआती पांच रन बनाने में ऋषभ पंत को 33 गेंदें लगी थी, लेकिन 82 गेंद खेलते-खेलते उन्होंने 68 रन पीट दिए। साथ ही साथ वह ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक रन बनाने वाले मेहमान एशियाई विकेटकीपर भी बन गए, इससे पहले यह रिकॉर्ड सैयद किरमानी के नाम था। (471 रन)
 

06:30 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत का 56 रन पर दूसरा कैच छूटा

इस बार भी सारे किरदार वही थे। गेंदबाद नाथन लियोन, बल्लेबाज ऋषभ पंत और कैच छोड़ने वाले टिन पेन।
 
 

06:24 AM, 11-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा विकेटकीपर

ऋषभ पंत ने 23 साल 95 दिन में यह कमाल किया, इससे पहले इयान हीलि के नाम रिकॉर्ड था, तब उन्होंने 24 साल 216 दिन में चौथी पारी में फिफ्टी ठोकी थी।
 

06:19 AM, 11-Jan-2021

लगातार दो छक्के से फिफ्टी तक पहुंचे

06:15 AM, 11-Jan-2021

64 गेंद में आया तीसरा अर्धशतक

इस पारी में अबतक चार चौके और तीन छक्के। यानी 50 में से 34 रन बाउंड्रीज से आए
 

06:13 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत का शानदार अर्धशतक

06:09 AM, 11-Jan-2021

पुजारा-पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी इस मैच में टीम इंडिया वापसी करती हुई। जोश हेजलवुड के ओवर की शुरुआत ऋषभ ने चौके के साथ की, 106 गेंदों में यह अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। भारत का स्कोर 152/3

06:02 AM, 11-Jan-2021

दूसरी स्लिप में कोई फिल्डर नहीं

हेजलवुड निराश होंगे। बल्ले का मोटा किनारा लगा। अगर दूसरी स्लिप में कोई खड़ा होता तो उनकी पारी का अंत तय था।
 

05:55 AM, 11-Jan-2021

दबाव में ऑस्ट्रेलिया

ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी ने टिम पेन को सोचने पर मजबूर कर दिया। नाथन लियोन की जगह मार्नस लाबुशेन को गेंद थमाई।
 

05:50 AM, 11-Jan-2021

50 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 138/3

ऋषभ पंत गेंदबाजों को रिमांड पर ले रहे हैं। खासतौर पर रहाणे का विकेट लेने वाले नाथन लियोन के खिलाफ पंत की रणनीति क्या भारत के लिए कारगर साबित होगी। 50वें ओवर में फिर लगातार दो चौके मारे। चेतेश्वर पुजारा (22) और ऋषभ पंत (27)

05:45 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत आज टॉप गेयर में खेल रहे

05:32 AM, 11-Jan-2021

गेंद की तगड़ी सफाई

05:29 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत ने लगाई लियोन की पिटाई

05:13 AM, 11-Jan-2021

चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक विकेट

05:08 AM, 11-Jan-2021

ऋषभ पंत का कैच छूटा

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कैच छोड़ा। तीन रन पर उन्हें जीवनदान। भारत का स्कोर 110/3, अभी भी 297 रन और चाहिए।
 

05:00 AM, 11-Jan-2021

इस तरह आउट हुए थे रहाणे

04:52 AM, 11-Jan-2021

04:47 AM, 11-Jan-2021

नए बल्लेबाज ऋषभ पंत

यह क्या पांचवें क्रम पर ऋषभ पंत का आगमन। चोटिल कोहनी के साथ वह टीम को संकट से उबारने आए हैं। शायद पेनकिलर्स और इंजेक्शन लगाकर वह मैदान पर उतरे हैं।
 

04:42 AM, 11-Jan-2021

दूसरे ही ओवर में रहाणे आउट

जिसका डर था वही हुआ। भारत की बेहद खराब शुरुआत। कार्यवाहक कप्तान के रूप में भारतीय टीम ने आज का पहला और मैच का तीसरा विकेट गंवा दिया। रहाणे अपने कल के स्कोर में सिर्फ तीन रन ही जोड़ पाए और चार रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार हुए। दूसरे ही ओवर में स्पिनर को गेंद थमाने का फैसला सफल साबित हुआ।
 

04:38 AM, 11-Jan-2021

रहाणे-पुजारा ने संभाला मोर्चा

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस शुरुआत कर रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से शुरुआती ओवर्स में संयम की अपेक्षा। अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो चुका भारत अब भी मैच में बरकरार है।

04:24 AM, 11-Jan-2021

IND vs AUS: भारत ने सिडनी में खेला ऐतिहासिक ड्रॉ, चोटिल टीम इंडिया के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने

नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज सिडनी टेस्ट का पांचवां और अंतिम दिन है। भारतीय टीम को जीत के लिए 309 रन बनाने होंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट की दरकार है। फिलहाल भारत का स्कोर 31 ओवर के बाद 98/2 चेतेश्वर पुजारा (9) और अजिंक्य रहाणे (1) अब से कुछ ही देर में दोनों बल्लेबाज क्रीज पर आएंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें