फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 309 रन चाहिए ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट

Sun, 10 Jan 2021 12:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: सिडनी में खेला जा रहे तीसरे टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 407 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारत ने स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 98 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा (9) और कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) नाबाद लौटे। अब टेस्ट मैच के अंतिम दिन तीनों परिणाम संभव है। भारत को जीतने के लिए 309 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए आठ विकेट लेने होंगे और मुकाबले के ड्रॉ होने की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन
रहाणे और पुजारा
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:43 PM, 10-Jan-2021

आज के दिन का लेखा-जोखा

12:37 PM, 10-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया ने दिया है 407 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया मैच में पूरी तरह हावी हो चुका है। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी 312/6 पर घोषित की। पहली पारी में शतक बनाने वाले स्टीव स्मिथ दूसरी पारी में 81 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन ने 73 रन बनाए। भारत ने कई आसान कैच टपकाए। अब सिडनी के मैदान की असमान गति वाली पिच पर इस लक्ष्य को हासिल करना असंभव सा है। विशेषकर यह देखते हुए कि भारत को दूसरी पारी में चोटिल रविंद्र जडेजा की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी।

12:33 PM, 10-Jan-2021

चौथे दिन का खेल खत्म

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 407 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारत ने चौथे दिन स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा (9) और कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) नाबाद लौटे। अब टेस्ट मैच के अंतिम दिन तीनों परिणाम संभव है। भारत को जीतने के लिए 309 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए आठ विकेट लेने होंगे और मुकाबले के ड्रॉ होने की भी पूरी संभावना है।

विज्ञापन
12:20 PM, 10-Jan-2021

कप्तान अजिंक्य रहाणे नए बल्लेबाज

भारतीय बल्लेबाजी क्रम के दो आधार स्तंभ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर सारा दारोमदार। चौथे दिन के खेल में अब सिर्फ 20 मिनट का ही खेल शेष। भारत को जीत के लिए 313 रन चाहिए और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट की दरकार। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 94/2 चेतेश्वर पुजारा (9) और अजिंक्य रहाणे (1)

12:13 PM, 10-Jan-2021

अर्धशतक बनाते ही आउट हुए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे थे। चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन चार गेंद के भीतर शॉर्ट पिच गेंद पर अपना विकेट खोया। पैट कमिंस को पुल शॉट मारने की फिराक में 52 रन पर उन्होंने अपना विकेट फेंका। 30.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 92/2 चेतेश्वर पुजारा (8)
 

विज्ञापन
11:59 AM, 10-Jan-2021

भारत को 327 रन और चाहिए

नाथन लियोन को पैरों का इस्तेमाल कर पुजारा ने चौका मारा। बाउंड्री के साथ उनका खाता भी खुला। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 80/1 रोहित शर्मा (43) और चेतेश्वर पुजारा (5)

11:47 AM, 10-Jan-2021

चेतेश्वर पुजारा बाल-बाल बचे

जोश हेजलवुड की कातिलाना गेंदबाजी। पहली ही गेंद में गिल को निपटाने के बाद चौथी बॉल पर पुजारा को भी आउट किया, लेकिन बल्लेबाज ने तुरंत रिव्यू का सहारा लिया और टीवी अंपायर ने LBW का फैसला बदला। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 71/1 रोहित शर्मा (39) और चेतेश्वर पुजारा (0)

11:42 AM, 10-Jan-2021

भारत का पहला विकेट गिरा

अच्छी शुरुआत को एक बार फिर शुभमन गिल बड़े स्कोर में बदलने से चूके। 71 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल 64 गेंद में 31 रन बनाकर आउट। बेहतरीन गेंद पर बल्ले का बाहरी किनारा लगा और अंपायर ने काफी सोचने के बाद अंगुली उठा दी। विकेटकीपर पेन ने कैच लपका।

11:35 AM, 10-Jan-2021

रोहित-शुभमन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

  • 2010 के बाद दूसरी बार विदेश में किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ की ओपनिंग साझेदारी
  • इससे पहले 2018 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ शिखर-राहुल ने 60 और 60 रन जोड़े थे
  • 2006 के बाद विदेशी सरजमीं पर दूसरी पारी में 50+ की ओपनिंग साझेदारी
  • इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में वसीम जाफर-वीरेंद्र सहवाग ने 109 रन जोड़े थे

11:26 AM, 10-Jan-2021

भारत के 50 रन पूरे

शुभमन गिल के चाबुक चौके से भारत के 50 रन पूरे। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने वही दमदार शुरुआत दिलाई जिसकी टीम इंडिया को उम्मीद थी। मध्यक्रम उस रंग में नजर नहीं आ रहा, जैसा होना चाहिए इसलिए इस जोड़ी को ही अपने कंधों पर पूरी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़ना चाहिए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0 रोहित शर्मा (22) और शुभमन गिल (30)

11:17 AM, 10-Jan-2021

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/0

रोहित शर्मा (18) और शुभमन गिल (22)
 

11:09 AM, 10-Jan-2021

बेतरीन बॉल, लेकिन उसका कोई फल नहीं

10:59 AM, 10-Jan-2021

ऑस्ट्रेलिया अब भी पहले विकेट की तलाश में

10:46 AM, 10-Jan-2021

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0

रोहित शर्मा और शुभमन गिल अबतक काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। आज के दिन में अब सिर्फ चंद ओवर ही शेष है। भारत नहीं चाहेगा कि आज कोई विकेट खोए। दोनों बल्लेबाज नाबाद लौटना चाहेंगे।

10:40 AM, 10-Jan-2021

पिछले पांच मिनट में काफी कुछ घटा

10:36 AM, 10-Jan-2021

दो गेंद बाद शुभमन गिल के खिलाफ रिव्यू

गेंदबाद और अंपायर तो वही थे, लेकिन बल्लेबाज बदल गए। इस बार नॉटआउट करार दिए गए शुभमन गिल के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रिव्यू। कैच आउट की अपील थी, लेकिन रिप्ले में नजर आया कि गेंद बल्ले का किनारा नहीं बल्कि पैड से टकराकर विकेटकीपर के दस्तानों में समाई।
 

10:33 AM, 10-Jan-2021

आउट हो चुके रोहित को रिव्यू ने बचाया

जोश हेजलवुड की गेंद पर जोरदार अपील हुई और अंपायर ने 7.2 ओवर में रोहित को LBW आउट करार दिया। तुरंत रिव्यू लिया गया औऱ फैसला बदलना पड़ा।
 

10:27 AM, 10-Jan-2021

शुभमन गिल का करारा चौका

पांच ओवर में भारत का स्कोर 18 रन

पहाड़ सा लक्ष्य साधने उतरी टीम इंडिया को उपकप्तान रोहित शर्मा (13) और युवा ओपनर शुभमन गिल (5) ने संयमित शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ी मजबूत डिफेंस के साथ खेल रहे हैं।

भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत के सामने 407 रन का विशाल लक्ष्य

खबर आ रही है कि चायकाल होते ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 312/6 पर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर अब उसके पास 406 रन की बढ़त है। भारत को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 407 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा, जिसके लिए टीम इंडिया के पास आज दिन का आखिरी सत्र और कल का पूरा दिन है। यह टास्क कतई आसान नहीं होने वाला है।
 

चायकाल तक का खेल खत्म

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 312/6 और भारत पर उसकी बढ़त अब 406 रन हुई। इस सेशन में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। रन बने। विकेट गिरे और विवाद भी हुए।
 

कैमरोन ग्रीन आउट

132 गेंद में 84 रन बनाकर कैमरोन ग्रीन की पारी का अंत। आखिरकार बुमराह को विकेट मिला। 87 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 312/6 टिम पेन (39)
 

सिराज ने फिर की अभद्रता की शिकायत

गेंदबाजी करने के बाद दोबारा फिल्डिंग करने गए सिराज को फिर नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, उन्होंने तुरंत अंपायर से शिकायत की। थोड़ी देर मैच रुका। सुरक्षाकर्मियों ने सिराज द्वारा चिन्हित किए गए दर्शकों को मैदान से बाहर किया। मैच अब दोबारा शुरू। मैच के तीसरे दिन के अंत में भी इस तरह का विवाद सामने आया था। बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातकर आईसीसी को शिकायत भी दर्ज कराई थी।
 

कैमरोन ग्रीन का आक्रामक अंदाज

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन के पार। बढ़त भी अब 400 रन होने वाली है। मोहम्मद सिराज को कैमरोन ग्रीन ने दो लगातार छक्के मारे। वह अपने पहले पहले से अब 26 रन दूर। शायद जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पारी घोषित करने वाला है। 86 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 301/5 कैमरोन ग्रीन (74) और टिम पेन (38)
 

ऑस्ट्रेलिया का भविष्य हैं ग्रीन

पिंक बॉल टेस्ट में ग्रीन का डेब्यू, पिंक टेस्ट में पहला अर्धशतक। 116 गेंदों में निकला पचासा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 274/5, बढ़त 368 रन।

क्रिस ग्रीन का पहला टेस्ट अर्धशतक

लंच के बाद बेहद तेजी से खेल रहा ऑस्ट्रेलिया

15 ओवर में 76 रन और एक विकेट आए। टिम पेन और कैमरोन ग्रीन के बीच तेज अर्धशतकीय साझेदारी भी हो गई। 79 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 258/5 कैमरोन ग्रीन (44) और टिम पेन (29)

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 के पार

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के पास अब 346 रन की बढ़त हो गई। 78 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 252/5 कैमरोन ग्रीन (38) और टिम पेन (29)
 

अब अश्विन को दो लगातार चौके

टिम पेन बेहद तेजी से खेल रहे हैं। 26 गेंद में 25 रन पर पहुंच गए। 25 में से 24 रन चार चौके से आए।

अब रोहित शर्मा ने कैच टपकाया

बुमराह बदकिस्मत रहे। हनुमा विहारी के बाद अब स्लिप्स में रोहित शर्मा ने सात रन पर टिम पेन का आसान कैच छोड़ा। अंतिम दो गेंदों में बुमराह को पेन ने चौका मारा। 75 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 237/5 कैमरोन ग्रीन (35) और टिम पेन (17)

हनुमा विहारी ने दूसरा कैच छोड़ा

73वें ओवर में हनुमा विहारी गेंद को जज करने में पूरी तरह चूके। वह शॉर्ट मिड ऑफ/शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर मौजूद थे। मिडिल और लेग स्टंप पर शॉर्ट लेंथ डिलिवरी आई जिसे खेलने में ग्रीन उलझे। गेंद काफी देर तक हवा में थी, लेकिन विहारी लपक नहीं पाए।

अब ऑस्ट्रेलिया के पास 314 रन की बढ़त

नए बल्लेबाज कप्तान टिम पेन तेजी से रन जुटाने की फिराक में। यहां एक और विकेट आता दिख रहा। 72 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 220/5 कैमरोन ग्रीन (30) और टिम पेन (5)

एक ही मैच में सर्वाधिक शतक और फिर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

स्टीव स्मिथ आउट

रविचंद्रन अश्विन की गेंद पड़ने के बाद घूमी। अंपायर ने नकारा, लेकिन भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे। रिव्यू में स्मिथ आउट हुए। शतक से चूके। 208 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा। स्मिथ ने 81 रन बनाए।
 

ऑस्ट्रेलिया के पास अब 300 रन की बढ़त

स्मिथ-ग्रीन के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। 67 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 206/4 स्टीव स्मिथ (80) और कैमरोन ग्रीन (22)

लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की धुआंधार शुरुआत

पहले ही ओवर में सिराज ने दिए 12 रन
 

मैच शुरू होने वाला है

ऑस्ट्रेलिया विशाल बढ़त की ओर है तो स्टीव स्मिथ भी पहली पारी के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने के करीब

लंच तक का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के पास 276 रन की बढ़त

चौथे दिन के पहले सत्र में कुल 35 ओवर हुए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन बनाए और अपने दो विकेट खोए। 64 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 182/4 स्टीव स्मिथ (58) और कैमरोन ग्रीन (20)

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 180/4

सिराज के इस ओवर में ग्रीन ने चौका लगाया। स्टीव स्मिथ (57) और कैमरोन ग्रीन (19) रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 274 रन हो गई। भारतीय टीम को अगर मैच में वापसी करनी है तो लंच से पहले-पहले इस साझेदारी को तोड़ना ही होगा।

रिकी पोटिंग सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

स्टीव स्मिथ अब नौवें सर्वाधिक रन स्कोरर ऑस्ट्रेलियाई

पूर्व कप्तान स्मिथ ने अपनी इस पारी के दौरान डेविड बून को पछाड़ा
 

ऑस्ट्रेलिया के पास अब 259 रन की बढ़त

55 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 165/4 स्टीव स्मिथ (51) और कैमरोन ग्रीन (10)

पहली पारी में जड़ा था शतक

स्टीव स्मिथ का 30वां अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 250 रन के पार

नए बल्लेबाज क्रिस ग्रीन का शानदार चौका। बुमराह की गेंद उतनी खराब नहीं थी, लेकिन बल्लेबाज का अद्भुत शॉट। 52 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 157/4 स्टीव स्मिथ (48) और कैमरोन ग्रीन (5)
 

सिडनी में चौथी पारी का रिकॉर्ड

लाबुशेन और माइकल क्लार्क के बीच दिलचस्प संयोग

नागपुर और सिडनी के बीच 17 साल पुरानी याद
 

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

नवदीप सैनी ने दूसरा विकेट लिया। एक बार फिर वही पुरानी सैनी+साहा की जुगलबंदी। नए बल्लेबाज मैथ्यू वेड चार रन बनाकर आउट। स्कोर 148/4। लीड 242 रन की हुई।
 

दूसरी छोर से स्मिथ पूरे रंग में

लाबुशेन ने 73 रन बनाए

मार्नस लाबुशेन आउट

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। डेब्यूटेंट नवदीप सैनी ने मार्नस लाबुशेन को शतक बनाने से रोका। सब्टीट्यूट विकेटकीपर ऋधिमान साहा का जबरदस्त कैच।
 

स्मिथ-लाबुशेन के बीच शतकीय साझेदारी

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है, दिलचस्प बात है कि इस दौरान उतनी ही गेंदों का इस्तेमाल किया गया, जितनी बॉल्स पिछली शतकीय साझेदारी में खेली गई थी।
 

ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 225 रन के पार

भारत का कोई भी गेंदबाज विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पाया। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 128/2 स्टीव स्मिथ (36) और मार्नस लाबुशेन (65)

सीरीज से बाहर हुई जडेजा की चोट गंभीर है

ऑस्ट्रेलियाई अब बेखौफ बल्लेबाजी करने लगे

दिलचस्प जानकारी

और इस तरह मार्नस लाबुशेन का दूसरा अर्धशतक पूरा

82 गेंद में छह चौके की मदद से यह पचासा आया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 200 रन के पार हुई।
 

दिन की दूसरी ही गेंद पर विहारी ने छोड़ा कैच

भारत से भारी गलती हुई। हनुमा विहारी ने कैच टपकाया है या मैच? मार्नस लाबुशेन जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज को जीवनदान देकर क्या भारतीय टीम मैच में वापसी कर पाएगी?
 

मैच शुरू हो चुका है

IND vs AUS: आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 309 रन चाहिए ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का आज चौथा दिन है। ऑस्ट्रेलिया अपने कल के स्कोर 103/2 से अपनी पारी शुरू करेगा। मार्नस लाबुशेन 47 और स्टीव स्मिथ 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें