फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल को लेकर कोच संजय बांगड़ का बड़ा बयान, बोले- अब ज्यादा जिम्मेदारी से खेलना चाहिए

Thu, 29 Nov 2018 04:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : getty
विज्ञापन

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के करियर के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद अहम साबित होगा। छह दिसंबर से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट में पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल प्रबल दावेदार हैं। 

विज्ञापन


अब टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ ने लोकेश राहुल की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बांगड़ राहुल के आउट होने के तरीकों से खुश नहीं है। बांगड़ ने कहा कि राहुल अब इतने अनुभवहीन खिलाड़ी नहीं रह गए हैं और उन्हें और अधिक जिम्मेदारी से खेलना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास टेस्ट मैच में दिन का खेल खत्म होने के बाद बांगड़ ने कहा, 'राहुल पूरी तरह अच्छे दिख रहे हैं। सिर्फ इतना है कि वह अलग-अलग तरीके से आउट हो रहे हैं। आज भी गेंद काफी दूर थी जब इसे अपने शरीर से दूर खेलने का प्रयास करते हुए राहुल अपना विकेट गंवा बैठे। वह फॉर्म से केवल एक अच्छी पारी दूर हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे आउट हुए राहुल

के एल राहुल
दरअसल, राहुल एकमात्र बल्लेबाज रहे जो यहां चार दिवसीय दौरे मैच में दूसरे दिन भारत के लिए अहम पारी नहीं खेल सके। विराट कोहली और पृथ्वी शॉ सहित 5 भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े जिससे बांगड़ ने इस मैच को संतोषजनक करार किया।

पूरी टीम 358 रन पर ऑलआउट हुई थी। राहुल खेल के पहले घंटे के अंदर खराब शॉट खेलते हुए मिड ऑफ पर लपके गए। 

अपने दूसरे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आए राहुल 30 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उनके ऊपर जिम्मेदारी भी है। कोच ने स्पष्ट किया कि छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए सलामी जोड़ी तथा छठे नंबर के स्थान के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरी पारी से बल्लेबाजी क्रम का संयोजन तय करने में मदद मिलेगी जिसमें शुरुआती और छठे स्थान के लिए राहुल, मुरली विजय, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी दौड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें