इस मैदान पर इंटरनेशनल वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने यहां 5 मैचों में 134 की औसत से 268 रन बनाए, इसमें दो शतक शामिल है। विराट नागपुर के इस स्टेडियम में 4 मैचों में 69.66 की औसत से 209 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा 2 मैचों में 102 की औसत से 204 रन बना चुके हैं।