पांड्या ने कहा, 'मैं जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए फिट होना चाहता हूं। पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए मैं मुंबई में बॉलिंग सेशन कर रहा हूं। मैंने 60 दिन बाद बॉलिंग करना शुरू किया है। एक बार जब मैं वनडे क्रिकेट में कुछ ओवर गेंदबाजी कर लूंगा तो लय भी हासिल कर लूंगा।'