ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस द्विपक्षीय सीरीज में निजी प्रतिद्वंद्विताएं भी देखने को मिलेंगी जिसमें रोहित शर्मा बनाम डेविड वॉर्नर तथा विराट कोहली बनाम स्टीव स्मिथ की जंग रोमांचक होगी। एलेक्स कैरी की आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग को भारत के ऋषभ पंत से चुनौती मिलेगी।
इनके बीच होगी दिलचस्प होड़
| नाम |
मैच |
रन |
श्रेष्ठ |
औसत |
| रोहित |
221 |
8944 |
214 |
49.14 |
| वॉर्नर |
116 |
4990 |
179 |
45.77 |
| विराट |
242 |
11609 |
183 |
59.84 |
| स्मिथ |
118 |
3810 |
164 |
41.41 |
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी की मौजूदगी वाला भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का इम्तिहान लेने को तैयार है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, केन रिचर्डसन और अनुभवी मिशेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज हैं जो कोहली और उनकी टीम को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने अपनी बेहतरीन फॉर्म को छोटे प्रारूप में भी दोहराना चाहेंगे। भारत पिछले साल मार्च में घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से सबक लेते हुए दो कलाई के स्पिनरों के साथ नहीं उतरना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी जा सकती है।
पूरी संभावना है कि अगर केदार जाधव कुछ विशेष नहीं करते हैं जो यह उनकी आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज हो सकती है। चर्चा है कि अपने आईपीएल करिअर को बढ़ाने के लिए जाधव ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने से हिचक रहे हैं और अगर 19 जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित होने वाली एकदिवसीय टीम से अगर उन्हें अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव की दावेदारी को पछाड़ना है तो कुछ अच्छी पारियां खेलनी होंगी।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋ षभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जांपा।
मैच का समय : दोपहर 1.30 बजे से
रैंकिंग
भारत : 02
ऑस्ट्रेलिया : 04
पिच : वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती है। मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।