भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में हुए दूसरे टी-20 में मौसम की मार ऐसी पड़ी कि मैच ही रद्द करना पड़ा। मेलबर्न का मौसम वैसे भी अपने बदलते मिजाज के लिए पहचाना जाता है। लगातार बारिश होने से शुक्रवार का दिन कड़ाके की सर्दी वाला था, ऐसे में खुद को गर्म रखने के लिए भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने गजब का तरीका अपनाया।