फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत चाहती है बीसीसीआई, गेंदबाजों को लेकर लिया बड़ा फैसला

Mon, 19 Nov 2018 09:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे में खिलाड़ियों को ताजा दम रखने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को 20 नवंबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों के तीसरे दौर में अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए मैदान में न उतरने का कहा है।
विज्ञापन

2 of 4
दौरे का पहला मैच छह दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। गेंदबाजों में सिर्फ मोहम्मद शमी को घरेलू टीम बंगाल की ओर से रणजी मैच खेलने की अनुमति दी गई लेकिन उन्हें 15 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी न करने को कहा गया है।
विज्ञापन

3 of 4
टखने की चोट से उबरने के बाद इशांत ने हिमाचल के खिलाफ मैच खेला और 28.3 ओवर फेंकते हुए मैच में 82 रन देकर चार विकेट लिए। अश्विन ने अक्बटूर में विंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों के बाद ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। सिर्फ देवधर ट्रॉफी के लिए लिस्ट 'ए' के दो मैच खेले।
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा तमिलनाडु के लिए मध्यप्रदेश के खिलाफ खेले मैच में 38.4 ओवर खेलते हुए 85 रन देकर चार विकेट लिए। बताते चलें कि भारत को तीन टी-20 मैच की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला भी खेलनी है, जिसकी शुरुआत 6 दिसंबर से सिडनी में होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें