फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगल रहे भारतीय गेंदबाज, तीसरे बल्लेबाज के सिर पर लगी गेंद, कनकशन का शिकार

Sat, 12 Dec 2020 01:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की समस्या शनिवार को और बढ गई जब मध्यम तेज गेंदबाज हैरी कोंवे भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जा रहे अभ्यास मैच में कनकशन (सिर में चोट) का शिकार हो गए।

विज्ञापन


मार्क स्टीकेटी को आखिरी दो दिन के खेल के लिए उनकी जगह टीम में शामिल किया गया। ग्यारहवें नंबर के बल्लेबाज कोंवे पर भारत के चौतरफा तेज आक्रमण की ओर से बाउंसरों की बौछार झेलनी पड़ी, उन्हें पहले दिन के खेल के आखिर में सिर में गेंद लगी।

इससे पहले कैमरन ग्रीन और विल पुकोवस्की भी भारत के खिलाफ मौजूदा मैचों में कनकशन का शिकार हो चुके हैं। ग्रीन को शुक्रवार को अभ्यास मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चोट लगी जबकि कोंवे में देर से कनकशन के लक्षण पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें